एंटरटेनमेंट

रक्षाबंधन पर ऐश्वर्या राय ने पोस्ट की बेहद खूबसूरत तस्वीर, दी शुभकामनाएं

Manoj Shukla
22 Aug 2021 4:52 AM GMT
रक्षाबंधन पर ऐश्वर्या राय ने पोस्ट की बेहद खूबसूरत तस्वीर, दी शुभकामनाएं
x

Aishwarya Rai Photo credit- instagram

भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक यह पर्व हर किसी के लिए खास हैं। बॉलीवुड सितारों से लेकर आम इंसान तक इस पर्व को लेकर बेहद उत्साहित हैं।

मुम्बई। रक्षाबंधन का पर्व आज देश भर में हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा हैं। भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक यह पर्व हर किसी के लिए खास हैं। बॉलीवुड सितारों से लेकर आम इंसान तक इस पर्व को लेकर बेहद उत्साहित हैं। रक्षाबंधन के मौके पर ऐश्वर्या राय ने अपनी एक बेहद खूबसूरत तस्वीर पोस्ट की। साथ ही उन्होंने लोगों को इस पर्व की बधाई दी।

ऐश्वर्या राय बॉलीवुड की उन सितारों में से एक हैं जो सोशल मीडिया में बेहद कम एक्टिव रहती है। लेकिन वह खास मौकों पर इंज्वॉय करना बिल्कुल नहीं भूलती हैं। आज जब देशभर में रक्षाबंधन का पर्व मनाया जा रहा हैं। इस पर्व की सभी एक-दूसरे को बधाई दे रहे हैं। तो ऐश्वर्या राय ने भी एक तस्वीर शेयर करके इस पर्व की लोगों को बधाई दी।

एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया हैण्डिल से ब्लैक कलर के फार्मल कोट की एक तस्वीर शेयर की। जिसमें वह हमेशा की तरह बेहद खूबसूरत दिखी। तस्वीर को साझा करते हुए ऐश्वर्या लिखती हैं कि रक्षाबंधन पर्व की ढेर सारी शुभकामनाएं। भाई-बहन अपने इस पल को संजोए एवं खास बनाएं। ऐश्वर्या की यह तस्वीर सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रही हैं। जिसमें उनके फालोवर शानदार रिस्पांस दे रहे हैं। सभी एक्ट्रेस को इस पर्व की बधाई देते हुए नजर आए।

इस फिल्म में आएगी नजर

ऐश्वर्या राय की आने वाली फिल्म 'पोन्नियम सेलवम' है। जिसे लेकर वह लम्बे समय से सुर्खियों में हैं। खबर हैं कि इन दिनों वह फिल्म की शूटिंग में बिजी हैं। जिसके लिए वह कुछ समय पहले रवाना हुई थी। इस फिल्म में ऐश्वर्या का डबल किरदार देखने को मिलेगा। यह एक बिग बजट की फिल्म है। फिल्म दो पार्ट में रिलीज की जाएगी। पहला पार्ट फिल्म साल 2022 में रिलीज होगा। ऐश्वर्या के अलावा फिल्म में एक्टर विक्रम प्रमुख रोल में हैं।

ऐश्वर्या राय भले ही सोशल मीडिया में बेहद कम एक्टिव रहती हो, लेकिन वह अपनी एक्टिविटी को लेकर मीडिया की सुर्खियों में आए दिन बनी रहती हैं। ऐश्वर्या के दुनियाभर में फैंले फैंस एक्ट्रेस से जुड़ी हर छोटी-बड़ी बातों पर नजर गड़ाए रहते हैं।

Next Story