एंटरटेनमेंट

ऐश्वर्या राय बच्चन का बॉलीवुड के इन सितारों से है छत्तीस का आंकड़ा, फूटी आंख देखना नहीं करती है पसंद

Manoj Shukla
8 Aug 2021 6:13 AM GMT
ऐश्वर्या राय बच्चन का बॉलीवुड के इन सितारों से है छत्तीस का आंकड़ा, फूटी आंख देखना नहीं करती है पसंद
x
बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan) के इंडस्ट्री में जहां कई अच्छे दोस्त है, तो कई ऐसे भी है जिनसे उनका 36 का आंकड़ा है।

मुम्बई। बॉलीवुड सेलेब्स के बीच क्या चल रहा है, इसे जानने फैंस हमेशा उत्साहित रहते हैं। बात जब अपने फेवरेट स्टार की हो तो फिर क्या कहना। ये फैंस अपने चहेते स्टार की हर छोटी-बड़ी खबरों पर नजर गड़ाएं रहते हैं। वैसे भी बॉलीवुड इंडस्ट्री में आए दिन मसालेदार खबरे पढ़ने को मिलती है। जहां नई फिल्मों की रिलीज या बी टाउन में सेलेब्स के बीच दोस्ती व तकरार की खबरें सुर्खियों में रहती हैं। ऐसे में आज हम इंडस्ट्री की बेशुमार खूबसूरती के लिए पहचानी जाने वाली एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan) के बारे जानेंगे। ऐश्वर्या के बॉलीवुड में जहां कई अच्छे दोस्त हैं तो वहीं कई ऐसे भी लोग है जिनसे ऐश्वर्या का 36 का आंकड़ा हैं। ऐश्वर्या उन्हें फूटी आंख देखना पसंद नहीं करती हैं।


रानी मुखर्जी

बेहतरीन अभिनय के लिए फेमस रानी मुखर्जी एक समय ऐश्वर्या राय की अच्छी दोस्त हुआ करती थी। रिपोर्ट्स की माने तो अब ऐश्वर्या रानी को बिल्कुल पसंद नहीं करती हैं। कहा जाता है कि चलते-चलते फिल्म ऐश्वर्या राय को ऑफर हुई थी। लेकिन रानी मुखर्जी ने बिना बताए इस फिल्म को साइन कर लिया। तब से ऐश्वर्या एवं रानी की दोस्ती दुश्मनी में तब्दील हो गई।


करीना कपूर खान

करीना एवं ऐश्वर्या के बीच अच्छे संबंध नहीं हैं। करीना वैसे भी बेवाक स्वभाव के लिए फेमस हैं। ऐसे में कई मौकों पर करीना एवं ऐश्वर्या एक-दूसरे पर कटाक्ष करती हुई नजर आ जाती हैं।


इमरान हाशमी

इमरान हाशमी भी ऐश्वर्या राय की उस लिस्ट में शामिल है जिन्हें ऐश बिल्कुल पसंद नहीं करती हैं। कहा जाता है कि एक बार इमरान ने ऐश्वर्या को प्लास्टिक कह दिया था। एक इंटरव्यू के दौरान ऐश्वर्या ने इमरान के इस बयान की निंदा भी की थी। जिसके बाद से दोनों के बीच और खटास बढ़ गई।


सलमान खान

सलमान एवं ऐश्वर्या के रिश्ते से लगभग सभी वाकिफ हैं। एक समय सलमान एवं ऐश्वर्या एक-दूसरे के काफी करीब थे। ब्रेकअप के बाद दोनों की राहें अलग हो गई। जिसके बाद दोनों ने पीछे मुड़कर कभी नहीं देखा। अब हालत यह है कि ये एक-दूसरे को देखना तक पसंद नहीं करते हैं।


सोनम कपूर

ऐश्वर्या द्वारा न पसंद किए जाने की लिस्ट में सोनम कपूर का नाम भी शामिल हैं। सोनम ने एक इंटरव्यू के दौरान ऐश्वर्या को अंटी कह दिया था। जिसके बाद ऐश्वर्या ने इस पर नाराजगी जाहिर की थी। तभी से दोनों के रिश्तों में खटास आ गई थी।

Next Story