
- Home
- /
- एंटरटेनमेंट
- /
- हेमा मालिनी के बाद...
हेमा मालिनी के बाद Dharmendra ने लगवाई कोरोना की वैक्सीन- वीडियो शेयर कर कहा लाॅकडाउन को लाॅकडाउन करना..

After Hema Malini Bollywood Superstar Dharmendra take covid-19 vaccine : फिल्मी दुनिया के सुपरस्टार धर्मेन्द्र (Dharmendra) ने कोरोना की वैक्सीन लगवाई हैं। जिसका एक वीडियो उन्होंने अपने ट्वीटर हैण्डिल पर शेयर किया हैं। वैक्सीन लेने के बाद उन्होंने कहा कि लाॅकडाउन को लाॅकडाउन करना जरूरी।
Tweet karte karte.... josh aa gaya ...aur main nikal gaya....vaccination lene .... it’s definitely not a show off...but to inspire you all..... Friends, please take care 👋 pic.twitter.com/gp4lQAZr1l
— Dharmendra Deol (@aapkadharam) March 19, 2021
कोरोना का कहर कम होने का नाम नहीं ले रहा हैं। एक बार फिर से इसमें तेजी देखी जा रही हैं। हालांकि कोरोना की वैक्सीन तो आ गई और लगनी भी शुरू हो गई हैं। लेकिन कोरोना का खतरा अभी भी कम नहीं हुआ हैं। इसलिए जरूरी है कि शासन द्वारा दिए जा रहे निर्देशों का पालन किया जाए और अपनी बारी आने पर वैक्सीन की डोज सभी जरूर लगवाएं।
हाल ही में बाॅलीवुड के सुपरस्टार धर्मेन्द्र ने भी कोरोना की वैक्सीन लगवाई है। जिसका वीडियो उन्होंने सोशल मीडिया में शेयर किया है। वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा कि ट्वीट करते-करते जोश आ गया और मैं निकल गया वैक्सीन लगवाने। आगे वह लिखते है कि यह दिखावा नहीं है बल्कि यह सब आपको प्रेरित करने के लिए हैं। इसलिए सभी सुरक्षा बरते और वैक्सीन जरूर लगवाएं।
वीडियो में नर्स धर्मेन्द्र से हाल-चाल पूछती हैं और धरम पाजी को वैक्सीन लगाती हैं। इस दौरान धर्मेन्द्र चेहरे पर मास्क लगाए हुए नजर आए। वीडियो के अंत में वह आंख मारते हुए कहते है कि लाॅकडाउन को लाॅकडाउन करना है तो दो गज की दूरी और ये मास्क है जरूरी हैं। धर्मेन्द्र का यह वीडियो तेजी से सोशल मीडिया में वायरल हो रहा हैं। हर कोई धर्मेन्द्र के इस स्टाइल को खूब पसंद कर रहे हैं। बता दें कि सोशल मीडिया में धर्मेन्द्र काफी एक्टिव रहते हैं जहां वह आए दिन अपनी एक्टिविटी शेयर करते रहते हैं।
इन सितारों ने लगवाई वैक्सी
बाॅलीवुड के अब तक कई सितारे कोरोना की वैक्सीन लगवा चुके हैं। बीते दिनों मथुरा स्थित एक स्वास्थ्य केन्द्र में हेमा मालिनी ने भी कोरोना की वैक्सीन लगवाई थी। जिसकी उन्होंने कई तस्वीर शेयर की थी। साथ ही हेमा ने सभी से इस वैक्सीन को लगवाने की अपील भी की थी। तो वहीं राकेश रोशन, अनुपम खेर, मां दुलारी खेर, सैफ अली खान, सतीश शाह सहित कमल हासन आदि ने भी अब तक कोरोना की वैक्सीन लगवा चुके हैं।




