
- Home
- /
- एंटरटेनमेंट
- /
- फिल्मी सितारों के बाद...
फिल्मी सितारों के बाद टीवी सितारों पर कोरोना ने बरपाया कहर, ये सितारे हुए कोविड-19 पाॅजिटिव

Corona Positive Tv Starts : कोरोना का कहर एक बार फिर से बढ़ना शुरू हो गया हैं। लगातार इस वायरस की चपेट में देशभर के लोग आने शुरू हो गए हैं। आए दिन कोरोना के केसर में बढ़ोत्तरी देखी जा रही हैं। जिसके चलते कई शहरों में फिर से लाॅकडाउन जैसी स्थितियां निर्मित हो रही हैं। बाॅलीवुड एवं टीवी सितारों के साथ ही आम आदमी भी इस वायरस की चपेट में आ रहे हैं। बीते दिनों फिल्मी सितारे इस वायरस के चपेट में आए तो वहीं अब कोरोना टीवी सितारों को भी अपना शिकार बना रहे है। टीवी जगत के अब तक कई सितारे इस वारयस की चपेट में आ चुके हैं। तो चलिए जानते हैं कौन-कौन सितारे कोविड-19 पाॅजिटिव पाए गए हैं।

निक्की तम्बोली
बिग बाॅस सीजन 14 में अपनी एक्टिविटी को लेकर जमकर सुर्खियों में रही निक्की तम्बोली बीते दिनों कोविड-19 पाॅजिटिव पाई हैं। जिसकी खबरें खूब सुर्खियों में रही। निक्की कैसे कोविड-19 की चपेट में आई इस बात का फिलहाल खुलासा नहीं हुआ हैं। लेकिन एक पोस्ट के माध्यम से उन्होंने यह कंर्फम किया है कि वह कोरोना की चपेट में आ गई हैं। फिलहाल वह क्वारंटाइन में हैं। निक्की के कोविड-19 पाॅजिटिव आने के बाद उनके ढेर सारे फैंस उनके जल्द स्वास्थ्य होने की कामना कर रहे है। निक्की ने भी पोस्ट के माध्यम से कहा है कि सभी लोग सुरक्षा बरतें। फिलहाल मैं पूरी तरह से स्वास्थ्य हूं और जल्द ही इस वायरस को मात दूंगी।
तरक मेहता का उल्टा चश्मा शो में कोरोना
टीवी के सबसे पाॅपुलर काॅमेडी सीरियल तरक मेहता का उल्टा चश्मा के सितारों पर भी कोरोना ने अपना कहर बरपाया हैं। इस सीरियल के अब तक दो सितारे कोविड-19 पाॅजिटिव पाए गए है। सबसे पहले मयूर काकवानी इस वायरस की चपेट में आए। मयूर काकवानी सीरियल में दयाबेन भाई का किरदार निभाते हैं। मयूर के बाद अब शो के ही मंदार चंदवाकर भी कोरोना पाॅजिटिव पाए गए हैं। जिसके चलते पूरी टीम में दहशत व्याप्त हैं। बीते दिनों ई-टाइम्स से बात करते हुए उन्होंने बताया कि मुसे सर्दी तो नहीं है, लेकिन पूजा करते समय मुझे कपूर की महक नहीं आई।

लिहाजा मैंने सोचा कि जांच करा लें। जांच कराया तो पता चला कि कोविड-19 की मैं चपेट में हूं। फिलहाल मैंने खुद को होम क्वाॅरंटाइन कर लिया हूं। जल्द ही स्वास्थ्य हो जाउंगा। चिंता की कोई बात नहीं हैं। जांच रिपोर्ट पाॅजिटिव आने के बाद मैंने पूरी टीम को इस बारे में बताया। साथ जो लोग मेरे संपर्क में थे उनसे भी जांच कराने की बात कही हैं। फिलहाल मैं शूटिंग पर नहीं रहूंगा। जल्द ही स्वास्थ्य होकर लौटूंगा।




