एंटरटेनमेंट

आखिर मूवी की शूटिंग पूरी होने के बाद क्या होता है कलाकारों के कपड़ों का, जानिए यहां

Manoj Shukla
14 July 2021 3:26 AM IST
आखिर मूवी की शूटिंग पूरी होने के बाद क्या होता है कलाकारों के कपड़ों का, जानिए यहां
x
फिल्मी सितारों के ड्रेसों पर मेकर्स द्वारा खूब पैसा बहाया जाता है। अक्सर आप फिल्मों व गानों में इन सितारों को तरह-तरह के कपड़े पहने देखें होंगे। कई गानों में ये कलाकार एक नहीं बल्कि कई ड्रेसों में नजर आते हैं।

फिल्मी सितारों के ड्रेसों पर मेकर्स द्वारा खूब पैसा बहाया जाता है। अक्सर आप फिल्मों व गानों में इन सितारों को तरह-तरह के कपड़े पहने देखें होंगे। कई गानों में ये कलाकार एक नहीं बल्कि कई ड्रेसों में नजर आते हैं। कई बार तो ऐसा होता है कि लोकेशन के अनुसार भी कपड़े बदले जाते हैं।

आखिर मूवी की शूटिंग पूरी होने के बाद क्या होता है कलाकारों के कपड़ों का, जानिए यहां

गानों में ढेर सारे सर्पोटिव डांसर भी नजर आते हैं। जिनके कपड़े भी काफी शानदार होते हैं। ऐसे में आपके मन में भी कई बार यह सवाल जरूर आया होगा कि गानों व फिल्मों की शूटिंग पूरी होने के बाद आखिर इन कपड़ों का क्या होता होगा। ऐसे में चलिए जानते हैं कि आखिर क्या होता है इन कपड़ों का।

अन्य मूवी में करते हैं उपयोग

कलाकारों को आकर्षक बनाने के लिए कपड़ों पर खूब पैसा खर्च किया जाता है। जिसमें लीड एवं सपोर्टिव कलाकारों के कपड़े शामिल होते हैं। जब फिल्म पूरी तरह से तैयार हो जाती है तो प्रोडक्शन के लोग इन कपड़ों को सुरक्षित एक बाॅक्स में रख देते हैं। खबरों की माने तो जब दूसरी मूवी तैयार होती है तो मांग के अनुसार इन कपड़ों का उपयोग किया जाता है। मूवीज की मांग के अनुसार इन कपड़ों में बदलाव करके भी इस्तेमाल किया जाता है। रिपोर्ट की माने तो कजरा रे गाने पर ऐश्वर्या ने जो कपड़े पहने थे उन कपड़ों का उपयोग बैंड बाजा फिल्म में ब्रैकग्राउण्ड डांसर्स के लिए किया गया था। इन कपड़ों में इतना बदलाव कर दिया जाता है कि इन्हें पहचाना मुश्किल हो जाता है।

होती है नीलामी

मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो फिल्मों में लीड कलाकार द्वारा इस्तेमाल किए गए कपड़ों की कई बार बोली लगाकर बेचा भी जाता है। जीने के हैं चार दिन गाने में सलमान खान ने जिस टाॅवेल का यूज किया था उसकी नीलामी 1.42 लाख रूपए में हुई थी। तो इसी तरह रोबोट फिल्म में रजनीकांत व ऐश्वर्या ने जो कपड़े पहने थे उन कपड़ों को भी नीलामी के द्वारा बेचा गया था।

आखिर मूवी की शूटिंग पूरी होने के बाद क्या होता है कलाकारों के कपड़ों का, जानिए यहां

पसंदीदा चीज ले जाते हैं सितारे घर

बाॅलीवुड से जुड़े सूत्र बताते है कि फिल्म की शूटिंग में इस्तेमाल होने वाली चीजें कई बार सितारों को काफी पसंद आ जाती हैं। जिसे वह इजाजत लेकर अपने घर तक ले जाते हैं। ये जवानी है दीवानी फिल्म में दीपिका ने नैना नाम की लड़की का किरदार निभाया था। जिसमें वह एक चश्मा लगाए हुए नजर आई थी। कहा जाता है कि दीपिका को यह चश्मा खूब पसंद आया था। लिहाजा वह इसे अपने घर ले गई थी।

Next Story