एंटरटेनमेंट

आदित्य रॉय कपूर ने कॉलेज लाइफ में चुरा ली थी रणवीर सिंह की गर्लफ्रेंड!

Manoj Shukla
23 Aug 2021 6:06 PM GMT
आदित्य रॉय कपूर ने कॉलेज लाइफ में चुरा ली थी रणवीर सिंह की गर्लफ्रेंड!
x
रणवीर कपूर कॉलेज लाइफ में एक लड़की से बेइंतहा मोहब्बत करते थे। जिसका खुलासा उन्होंने एक चैट शो में किया था। इस दौरान उन्होंने आदित्य रॉय कपूर पर गर्लफ्रेंड छीनने का भी आरोप लगाया था।

मुम्बई। बॉलीवुड के स्टाइलिश स्टार रणवीर सिंह आज शादीशुदा हैप्पी लाइफ इंजॉय कर रहे हैं। पत्नी दीपिका पादुकोण के साथ रोमांस को लेकर अक्सर वह सुर्खियों में छाए रहते हैं। लेकिन कॉलेज लाइफ में रणवीर सिंह का दिल किसी और लड़की के लिए धड़कता था। वह इस लड़की से बेइंतहा मोहब्बत करते थे। जिसका खुलासा उन्होंने नेहा धूपिया के चैट शो 'नो फिल्टर नेहा में किया था। इस दौरान रणवीर ने यह भी आरोप लगाया कि आदित्य रॉय कपूर की वजह से उनका गर्लफ्रेंड से ब्रेकअप हो गया था।

दरअसल रणवीर सिंह साल 2017 में नेहा धूपिया के चैट शो में पहुंचे थे। जहां उन्होंने अपनी लाइफ से जुड़ी कई बातें की। इस दौरान कॉलेज लाइफ का लव स्टोरी को शेयर करते हुए रणवीर सिंह ने बताया कि कालेज लाइफ में जिस लड़की को लेकर मैं सीरियस था आज वह शादीशुदा हैं और बच्चों की मां है। मैं उसके प्यार में दीवाना था। मैं उसे बेहद पसंद करता था। हमारा 4-5 सालों तक अफेयर चला। इसके बाद उसने मुझसे ब्रेकअप कर लिया। रणवीर कहते है कि ऐसा उसने आदित्य राय कपूर के कारण किया था।

रणवीर के आरोप आदित्य ने दिया यह जवाब

रणवीर सिंह द्वारा आदित्य रॉय कपूर पर गर्लफ्रेंड चुराने के आरोपों के बीच एक्टर तकरीबन 3 सालों बाद जवाब दिया। आदित्य रॉय कपूर का कहना था कि मुझे यह नहीं पता की उस लड़की ने रणवीर से ब्रेकअप क्यों किया। लेकिन मैं इतना जरूर कहना चाहूंगा कि मैंने रणवीर की गर्लफ्रेंड नहीं चुराई। आगे आदित्य कहते है कि जब उस लड़की ने रणवीर से ब्रेकअप किया था उसके 8 महीने बाद मैंने उसे डेट करना शुरू किया था। आदित्य ने यह पूरा मसला मुम्बई मिरर से बातचीत के दौरान क्लीयर किया था।

बता दें कि कॉलेज लाइफ में रणवीर कपूर का भले ही क्रस किसी अन्य लड़की पर रहा हो। लेकिन वह अब अपना पूरा प्यार अपनी पत्नी दीपिका पादुकोण पर लुटाते नजर आते हैं। रणवीर एवं दीपिका की लव स्टोरी संजय लीला भंसाली की फिल्म गोलियों की रास लीला से शुरू हुई थी। कई सालों तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद रणवीर एवं दीपिका ने साल 2018 में इंटली में धूमधाम से शादी की। फिलहाल वह हैप्पी मैरिज लाइफ को इंज्वॉय कर रहे हैं।

Next Story