एंटरटेनमेंट

Aditya Narayan को मिली अस्पताल से छुट्टी, कोरोना पाॅजिटिव होने के बाद हुए भर्ती

Manoj Shukla
9 April 2021 11:11 AM GMT
Aditya Narayan को मिली अस्पताल से छुट्टी, कोरोना पाॅजिटिव होने के बाद हुए भर्ती
x
Aditya Narayan discharged from hospital : इंडियन आइडल (Indian Idol) के होस्ट आदित्य नारायण (Aditya Narayan) को अस्पताल से छुट््टी मिल गई हैं। वह घर आ गए हैं और ठीक हो रहे हैं। बीते दिनों आदित्य एवं उनकी पत्नी श्वेता (Shweta Agrawal) कोविड-19 के चपेट में आ गए थे। वह स्वास्थ्य लाभ लेने के लिए अस्पताल में भर्ती हुए थे।

Aditya Narayan discharged from hospital : इंडियन आइडल (Indian Idol) के होस्ट आदित्य नारायण (Aditya Narayan) को अस्पताल से छुट््टी मिल गई हैं। वह घर आ गए हैं और ठीक हो रहे हैं। बीते दिनों आदित्य एवं उनकी पत्नी श्वेता (Shweta Agrawal) कोविड-19 के चपेट में आ गए थे। वह स्वास्थ्य लाभ लेने के लिए अस्पताल में भर्ती हुए थे। अब उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल चुकी है। लिहजा वह जल्द ही इंडियन आइडल के सेट पर वापसी करेंगे।

Aditya Narayan को मिली अस्पताल से छुट्टी, कोरोना पाॅजिटिव होने के बाद हुए भर्तीसिंगर आदित्य नारायण (Aditya Narayan) एवं श्वेता नारायण (Shweta Narayan Agrawal) बीते दिनों कोविड-19 के चपेट में आ गए थे। जिसकी जानकारी उन्होंने खुद एक पोस्ट शेयर करके दी थी। दोनों सितारों के कोरोना पाॅजिटिव होने के बाद फैंस काफी परेशान हो उठे थे। वह सिंगर के जल्द स्वास्थ्य होने की कामना करते हुए नजर आए थे। अब आदित्य के फैंस के लिए खुशी की खबर हैं। क्योंकि उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल चुकी हैं। हाल ही में आदित्य ने स्पाॅटबाॅय से बातचीत में बताया कि वह घर आ चुके हैं। वह अच्छा महसूस कर रहे हैं। मेरी पत्नी भी अच्छी है। लेकिन इस वायरस ने उन्हें थोड़ा कमजोर कर दिया है। जल्द ही इंडियन आइडल के सेट पर लौटूंगा। जिसकी तैयारियां मैंने धीरे-धीरे शुरू कर दी है।

रेखा वाला एपिसोड को किया मिस

इंडियन आइडल शो (Indian Idol show) में हाल ही में बाॅलीवुड की लीजेंड एक्ट्रेस रेखा पहुंची थी। इस शो को आदित्य ने खूब मिस किया। बता दें कि आदित्य कोविड-19 पाॅजिटिव होने के बाद उनकी जगह इंडियन आइडल में जय भानुशाली नजर आए थे।

फैंस को दी सलाह

आदित्य नारायण (Aditya Narayan) कोरोना को मात देने के बाद फैंस को सलाह दी हैं। मास्क जरूर पहने, हाथों को समय-समय सेनेटाइज करते रहे। सोशल डिस्टेंस मेंटेन करके रखें। आदित्य Aditya Narayan) कहते है कि मैं इन सब चीजों को फालो करता था और बिना वजह से घर से न ही निकलता था और न ही किसी से मिलता था। बावजूद इसके मैं कोरोना पाॅजिटिव हो गया यह काफी दुर्भाग्य की बात हैं। इसलिए मेरी सभी से विनती है कि यह वायरस काफी खतरनाक हैं। इसलिए पूरी तरह से सर्तकता जरूर बरतें।

JIO CRICKET PLANS: अगर आप भी है JIO User तो फ्री में IPL देखने के लिए कराए इन प्लान से Recharge

जब टीवी एक्ट्रेस से यूजर ने पूछा ब्रा का साइज, फिर एक्ट्रेस ने यह दिया जवाब

अक्षय कुमार की वजह से इस एक्ट्रेस ने महज 22 साल की उम्र में खो दी थी वर्जिनिटी

Next Story