एंटरटेनमेंट

पति Raj Kundra के जेल जाने के बाद पहली बार ख़ुशी दिखी एक्ट्रेस Shilpa Shetty, जानिए वजह

shilpa_shetty
x

shilpa_shetty

महाराष्ट्र में गणेश उत्सव धूम शुरू हो गई है और बॉलीवुड भी इस उत्सव में शामिल हो रहा है।

मुंबई। महाराष्ट्र में गणेशोत्सव की खूब धूम मचती है। बॉलीवुड भी इस त्योहार को धूम धाम से मनाते हैं और अपने घरों में बप्पा की मूर्ती स्थापित करते हैं। गणेश चतुर्थी (Ganpati Chaturthi 2021) में सिर्फ दो दिन बचे हैं, इसके बीच एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) गणपति बप्पा की प्रतिमा को घर लाते हुए देखी गई।

वीडियो वायरल

एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमे वे गणपति बप्पा के जयकारे लगाते हुये गणेश प्रतिमा के साथ देखी जा रही है।


पति राज है जेल में

ज्ञात हो कि शिल्पा के पति राज कुंद्रा (Raj Kundra) अभी भी जेल में है। वे 19 जुलाई को पोर्न फिल्मों के कारोबार में लिप्त होने के आरोपों के चलते गिरफ्तार हो गये थे। इस मामले में राज को अबतक जमानत नहीं मिली है।

वही राज के गिरफ्तार होने के बाद से ही शिल्पा अलग-थलग सी रहने लगी थी। हालांकि शिल्पा ने इस मामले पर कोई बयान नही दिया है। उनका कहना था कि मुंबई पुलिस और इंडियन ज्यूडिशरी पर उन्हे पूरा भरोसा है।

Next Story