एंटरटेनमेंट

एक्ट्रेस सायरा बानो की हालत नाजुक, हिन्दूजा अस्पताल में भर्ती, उम्र में 24 साल बड़े दिलीप कुमार से की थी शादी

Manoj Shukla
1 Sep 2021 9:42 AM GMT
Actress Saira Banus condition critical, admitted to Hinduja Hospital, married Dilip Kumar, 24 years older
x
एक्ट्रेस सायरा बानो की हालत नाजुक बनी हुई हैं। बीते दिनों उन्होंने मुम्बई स्थित हिन्दूजा अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उनका इलाज किया जा रहा है।

मुम्बई। 76 वर्षीय एक्ट्रेस सायरा बानो की बीते दिनों तबियत बिगड़ गई थी। जिसके बाद उन्हें मुम्बई स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो सायरा बानो पति दिलीप कुमार के निधन के बाद से गम में डूबी रहती थी। वह उनके निधन से सदमे में थी। बीते दिनों उन्हें सांस लेने में दिक्कत होने के चलते मुम्बई स्थित हिन्दूजा अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनकी हालत तो स्टेबल हैं। लेकिन उन्हें सांस लेने में दिक्कत है। उनका बीपी लो रहता है। उनका अक्सीजन लेवल भी लो हैं। जिसके चलते अभी उन्हें 3 से 4 दिन तक हॉस्पिटल में रहना पड़ेगा।

दिलीप साहब के गम में सायरा

मीडिया रिपोर्ट्स की तो परिवारिक सूत्र बताते है कि दिलीप कुमार साहब के बाद से वह गुमसुम सी रहती हैं। वह ज्यादा किसी से बात नहीं करती हैं। इस गम में उन्होंने अपने को समेट लिया हैं। शायद यही वजह है कि दिलीप साहब के यादों में खोई रहने वाली शायरा बानों की हालत में इसका असर पड़ा है। दिलीप कुमार साहब का बीते दो महीनों पहले निधन हो गया था।

76 वर्षीय सायरा 54 साल तक रही दिलीप के साथ

सायरा बनो की उम्र इन दिनों 76 वर्ष है। उन्होंने अपनी उम्र से 24 बड़े दिलीप कुमार साहब के साथ शादी की। शादी के बाद कुल 54 सालों तक सायरा दिलीप कुमार साहब के साथ रही। उनकी सेवा की। दिलीप कुमार साहब कई बार बीमार पड़े। इस दरम्यान सायरा बानों ने उनका बड़े अच्छे से ख्याल रखा। उनके जाने के बाद वह अकेली सी हो गई हैं। ऐसे में परिवार वाले इस सोच में है कि आखिर उनका ख्याल कैसे रखा जाए।

Next Story