एंटरटेनमेंट

एक्ट्रेस रेखा का पाकिस्तान के इस पूर्व क्रिकेटर से जुड़ चुका है नाम, बनने जा रही थी दुल्हनिया, लेकिन...

Manoj Shukla
20 July 2021 10:30 PM GMT
एक्ट्रेस रेखा का पाकिस्तान के इस पूर्व क्रिकेटर से जुड़ चुका है नाम, बनने जा रही थी दुल्हनिया, लेकिन...
x
मुम्बई। बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री रेखा के अभिनय एवं खूबसूरती के आज भी दुनियाभर में दीवाने हैं। उन्होंने अपने करियर में कई जर्बदस्त फिल्मों में काम किया।

मुम्बई। बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री रेखा के अभिनय एवं खूबसूरती के आज भी दुनियाभर में दीवाने हैं। उन्होंने अपने करियर में कई जर्बदस्त फिल्मों में काम किया। शायद यही वजह रही कि इंडस्ट्री में आज भी उनका जलवा कायम है। रेखा को जितनी पॉपुलरटी अपने अभिनय को लेकर मिली, उतनी ही वह अपने पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रही।

एक्ट्रेस रेखा का पाकिस्तान के इस पूर्व क्रिकेटर से जुड़ चुका है नाम, बनने जा रही थी दुल्हनिया, लेकिन...

उनके अभिनय के किस्से किसी से छिपे नहीं हैं। आज भी उनका नाम सदी के महानायक अमिताभ के साथ कभी-कभार सुर्खियों में आ जाता हैं। वैसे आपको बताते चले कि अभिनेताओं के साथ रेखा का नाम क्रिकेटर संग भी जुड़ चुका हैं। यह क्रिकेटर कोई और नहीं बल्कि पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर इमरान खान हैं। जो वर्तमान में पाकिस्तान के पीएम भी हैं। ऐसे में चलिए जानते हैं यह दिलचस्प किस्सा।

बना चुके थे शादी का मन

मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो एक ऐसा समय भी रहा जब इमरान खान रेखा को डेट कर रहे थे। वह रेखा से मिलने कई बार मुम्बई भी आते हैं। अक्सर उस दौरान रेखा एवं इमरान एकसाथ स्पॉट किए जाते थे। दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। यह रिलेशनशिप काफी आगे बढ़ चुका था। दोनों शादी का मन तक बना चुके थे।

एक्ट्रेस की मां को पसंद थे इमरान

मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो इमरान खान रेखा की मां को काफी पसंद थे। वह इमरान को एक परफेक्ट मैन मानती थी। रेखा एवं इमरान के रिश्ते को लेकर वह काफी खुश थी। इसी सिलसिले में वह एक बार एक ज्योतिषी से भी मिली थी। जहां वह कुण्डली दिखाई थी। लेकिन किसी वजह से दोनों का यह रिश्ता होते-होते रह गया था।

इमरान ने कही यह बात

खबरों की माने तो एक इंटरव्यू के दौरान रेखा संग रिश्ते पर इमरान खान ने अपनी बात रखी थी। उन्होंने कहा था कि थोड़े समय के लिए एक्ट्रेस की कंपनी उन्हें पसंद आई थी। एंज्वॉय किया और आगे बढ़ गए। आगे क्रिकेटर ने यह भी कहा था कि वह किसी भी अभिनेत्री से शादी के बारे में नहीं सोच सकते। बताते चले कि इमरान का नाम कई अन्य अभिनेत्रियों संग भी जुड़ चुका है।

Next Story