
- Home
- /
- एंटरटेनमेंट
- /
- 31 की उम्र में कहर ढा...
31 की उम्र में कहर ढा रहीं हैं एक्ट्रेस निया शर्मा, बोल्ड और हॉट लुक देख आप भी दीवाने हो जाएंगे

Nia Sharma Bold Photoshoot
मुंबई. 31 वर्षीय टीवी इंडस्ट्री की फेमस एक्ट्रेस निया शर्मा (Nia Sharma) अपने बोल्ड लुक को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं. हाल ही में वे दिवाली के पहले वेकेशन सेलिब्रेट करने गोवा गई हुई हैं एवं उन्होंने अपनी कुछ हॉट और बोल्ड तस्वीरें फैंस के साथ इंस्टाग्राम में शेयर की हैं. उनकी ग्लैमरस अदाओं को देखकर आपके भी होश उड़ जाएंगे.
निया शर्मा ने शेयर की तस्वीरें
निया शर्मा (Nia Sharma) अपने फैंस के बीच अलग स्टाइल और अंदाज के तौर पर पहचानी जाती हैं. वे सोशल मीडिया में काफी एक्टिव रहती हैं एवं फैंस से चिट चैट करती रहती हैं और अपनी तस्वीरें साझा करती हैं. वे दिवाली के पहले वेकेशन एन्जॉय करने के लिए गोवा गई हुई हैं. वहीं से उन्होंने अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जो उनके फैंस के होश उड़ा रहीं हैं.
निया शर्मा (Nia Sharma) ने अपनी इन हॉट एंड बोल्ड फोटो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. इन फोटो के कैप्शन में लिखा है 'I am 'Necessary Evi'. वहीं फोटो में उनके लुक को देखें तो उन्होंने स्किन कलर का टॉप पहना हुआ है और उनके बाल खुले हुए हैं. साथ ही फोटो में उनके चेहरे पर सूरज की किरणे भी पड़ती नजर आ रही हैं. निया की इन फोटो पर उनके फैंस जमकर कमेंट कर रहे हैं. उनके एक फैन ने लिखा है 'Looking gorgeous and most beautiful', तो किसी ने लिखा है 'आप हमेशा ही सुंदर लगती हो'.
एक्ट्रेस निया शर्मा (Nia Sharma) के वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्होंने टीवी सीरियल 'काली' से अपने करियर की शुरुआत की थी. निया को टीवी पर पहचान 'एक हजारों में मेरी बहना है' सीरियल से मिली थीं. इसके बाद जी टीवी के सीरियल 'जमाई राजा' में निया ने रोशनी पटेल के किरदार को निभाया था जिससे उन्हें छोटे पर्दे पर स्टारडम हासिल हुआ था. इसके साथ ही रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी' और विक्रम भट्ट की वेब सीरीज 'Twisted' में भी निया नजर आई थी.
Aaryan Puneet Dwivedi
Aaryan Puneet Dwivedi is a senior editor and an experienced journalist who has been active in the news industry since 2013. He has extensive experience covering and editing news across multiple fields, including politics, national and international affairs, sports, technology, business, and social issues. He is a state-level accredited journalist recognized by the Madhya Pradesh government. Known for his in-depth understanding of news and current affairs, he focuses on delivering accurate, reliable, and reader-friendly information across all major news categories.




