
- Home
- /
- एंटरटेनमेंट
- /
- कश्मीर स्थित उरी बेस...
कश्मीर स्थित उरी बेस कैंप पहुंचे अभिनेता विक्की कौशल, तस्वीर शेयर कर लिखा सेना के बीच होना मेरे लिए गर्व...

बाॅलीवुड अभिनेता विक्की कौशल (Vickey Kaushal) हाल ही में कश्मीर स्थित सेना के उरी बेस कैंप पहुंचे हैं। जहां उन्होंने कई तस्वीरें सोशल मीडिया में शेयर की हैं। तस्वीर शेयर करते हुए एक्टर ने लिखा कि सेना के जवानों के बीच खुद को पाकर काफी गर्व महसूस कर रहा हूं। अभिनेता की इन तस्वीरों को उनके फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। जो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रही है और जमकर इसमें अपना रिएक्शन फैंस दे रहे हैं।

लिखा यह मैसेज
तस्वीर अपने फैंस के बीच साझा करते हुए विक्की कौशल (Vickey Kaushal) ने लिखा कि मुझे उरी बेस कैंप में आमंत्रित करने के लिए सेना के जवानों का बहुत-बहुत धन्यवाद। आप सभी ने मुझे स्थानीय लोगों के साथ समय बिताने का मौका दिया। सभी लोग गर्मजोशी एवं प्रतिभा से भरे हुए हैं। अपनी अद्भुत सेना के बीच होना मेरे लिए सम्मान की बात हैं। शुक्रिया जवान, जय हिन्द।
उरी के लिए जीता अवार्ड
बता दें कि विक्की कौशल (Vickey Kaushal) उरी द सर्जिकल स्ट्राइक पर फिल्म बना चुके हैं। जिसके लिए उन्हें राष्ट्रीय पुरस्कार से नवाजा जा चुका हैं। इस फिल्म में विक्की ने लीड रोल प्ले किया था। यह फिल्म उरी के सर्जिकल स्ट्राइक बेस्ड पर आधारित थी। फिल्म रिलीज होते ही सभी की जुबान पर हाउस द जोश चढ़ गया था।
इन फिल्मों में आएंगे नजर
विक्की कौशल (Vickey Kaushal) के खाते में कई फिल्में शामिल हैं। जो साल 2021 में रिलीज की जा सकती है। उसमें से एक फिल्म बायोपिक हैं। जो सरदार उधम सिंह की बायोपिक पर बेस्ड हैं। इस फिल्म के अलावा विक्की अश्वत्थामा फिल्म में भी नजर आएंगे।
Hema Malini ने लगवाई कोविड-19 की वैक्सीन, एक दिन पहले सैफ लगवा चुके हैं यह वैक्सीन
अनुपम खेर ने जन्मदिन के दिन दिखाया फनी अंदाज, देखें वीडियो
मुम्बई सागा से जुड़ा गुलशन ग्रोवर ने शेयर किया वीडियो, कहा मिलते है 19 मार्च को सिनेमा हाल में




