एंटरटेनमेंट

अभिनेता संजय मिश्रा कभी ऋषिकेष जाकर ढाबे में करने लगे थे काम, पाॅपुलरटी की वजह से चली गई थी नौकरी

Manoj Shukla
10 March 2021 8:45 PM IST
अभिनेता संजय मिश्रा कभी ऋषिकेष जाकर ढाबे में करने लगे थे काम, पाॅपुलरटी की वजह से चली गई थी नौकरी
x
अभिनेता संजय मिश्रा (Sanjay Mishra) अब तक ढेर सारी फिल्मों में नजर आ चुके हैं। उनके खाते में बंटी एवं बबली, गोलमाल, गोलमाल रिटर्न, कड़वी हवा, इक्कसी तारीख शुभ मुर्हूत, वेलकम जैसी सैकड़ों फिल्में शामिल हैं। हाल ही में एक्टर अपने एक पोस्ट को लेकर सुर्खियों में हैं।

अभिनेता संजय मिश्रा (Sanjay Mishra) अब तक ढेर सारी फिल्मों में नजर आ चुके हैं। उनके खाते में बंटी एवं बबली, गोलमाल, गोलमाल रिटर्न, कड़वी हवा, इक्कसी तारीख शुभ मुर्हूत, वेलकम जैसी सैकड़ों फिल्में शामिल हैं। हाल ही में एक्टर अपने एक पोस्ट को लेकर सुर्खियों में हैं। जो सोशल मीडिया में चर्चा का विषय बना हुआ है। दरअसल जिस पोस्ट को लेकर संजय मिश्रा (Sanjay Mishra) लाइम लाइट में बने हुए हैं वह उनके पहनावे को लेकर हैं।

अभिनेता संजय मिश्रा कभी ऋषिकेष जाकर ढाबे में करने लगे थे काम, पाॅपुलरटी की वजह से चली गई थी नौकरी

तस्वीर में एक्टर लैपटाॅप लिए व आखों में चश्मा लगाए हुए हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए एक्टर ने लिखा कि जिंदगी में पहली बार नाइट शूट पहना हैं। वह भी मेरे पैसों का नहीं हैं। आगे वह लिखते है कि बाई गाॅड गुड मार्निंग हो गया। नहीं तो लुंगी, शाॅर्ट्स एवं बरमुडा यही सब था लाइफ में। संजय मिश्रा (Sanjay Mishra) के इस पोस्ट को उनके फैंस खूब पसंद कर रहे हैं और जमकर अपना रिएक्शन दे रहे हैं।

बताते चले कि संजय मिश्रा (Sanjay Mishra) फिल्मों में जर्बदस्त कामिक टाइमिंग के लिए जाने जाते हैं। वह अब ढेर सारी फिल्मों में अपनी काॅमेडी से लोगों को जमकर गुदगुदाया हैं। लेकिन उनकी असल जिंदगी काफी संघर्षो से भरी रही। संजय मिश्रा का जन्म दरभंगा के एक मिडिल क्लास फैमिली में हुआ। बचपन से ही उन्हें अभिनय का खूब शौक था। उन्होंने एक्टिंग की शिक्षा नेशनल स्कूल आफ ड्रामा से लिया। इसके बाद उन्होंने फिल्मों में छोटे-बड़े रोल मिलने लगे। खबरों की माने तो संजय मिश्रा की पहली फिल्म ओह डार्लिंग यह है इंडिया हैं। इस फिल्म में शाहरूख खान लीड रोल में थे।

ढाबे में करने लगे थे काम

एक्टर संजय मिश्रा (Sanjay Mishra) का जीवन काफी उतार-चढ़ाव भरा रहा हैं। एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने बताया था कि कभी उनका जीवन से मोह भंग हो गया था। लिहाजा वह सब छोड़कर ऋषिकेष चले गए। जहां वह एक ढाबे में काम करने लगे थे। लेकिन उनकी पाॅपुलरटी ने उनका पीछा नहीं छोड़ा। जब लोगों को पता चला कि एक्टर संजय मिश्रा (Sanjay Mishra) यहां काम करने लगे तो लोगों की भीड़ लगने लगी। लिहाजा ढाबे संचालक ने उनकी पाॅपुलरटी को देखते हुए उन्हें नौकरी से निकाल दिया। काफी समय तक यहां-वहां भटकने के बाद उन्होंने एक बार फिर से फिल्मी दुनिया में कमबैक किया। जहां वह एक के बाद धमाकेदार फिल्मों नजर आ रहे हैं।

आलिया भट्ट का हुआ कोरोना टेस्ट, निगेटिव आई रिपोर्ट

अनुपम खेर व मां दुलारी ने लगवाई कोरोना की वैक्सीन, एक्टर ने वीडियो किया शेयर

Chehre फिल्म का नया पोस्टर आया सामने, 11 मार्च को रिलीज होगा टीजर

Next Story