
- Home
- /
- एंटरटेनमेंट
- /
- Aamir Khan ने बताई...
Aamir Khan ने बताई वजह, आखिर किस कारण उन्होंने बनाई सोशल मीडिया से दूरियां!

आमिर खान (Aamir Khan) ने बीते दिनों सोशल मीडिया से दूरियां बनाने का फैसला किया। जिसकी खबरें जमकर सुर्खियों में रही। अमिर खान के इस फैसले से लगभग सभी लोग हैरान थे कि आखिर मिस्टर परफेक्शनिस्ट ने ऐसा क्यों किया। सभी अपने-अपने हिसाब से कयास लगा रहे थे। लेकिन अब हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान आमिर खान (Aamir Khan) ने सोशल मीडिया छोड़ने के पीछे की वजह बताई हैं। तो चलिए जानते है क्या कारण है जिसके चलते आमिर ने सोशल मीडिया से खुद को दूर किया।
आमिर खान (Aamir Khan) का एक इंटरव्यू सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा हैं। जिसे अपने इंस्ताग्राम एकाउंट में वीरल भैय्यानी ने शेयर किया हैं। जिसमें मीडिया कर्मी आमिर से पूछते है कि आपने सोशल मीडिया छोड़ने का क्यों फैसला लिया हैं। इसके पीछे की क्या वजह हैं। तो आमिर ने जवाब देते हुए कहा कि देखिए मेरे सोशल मीडिया छोड़ने की खबर को लेकर अब लोग ज्यादा सोचिए मत। क्योंकि मैं ज्यादा इसमें एक्टिव रहता हूं नहीं। मैं तो अपनी ही धुनकी में मगन रहता हैं। मेरा सोशल मीडिया छोड़ने की कोई खास वजह है नहीं।
बस यूं मैंने इससे दूरियां बना ली हैं। आमिर आगे कहते है कि आगे जब भी मैं लोगों से रूबरू होउंगा वह मीडिया के माध्यम से हाउंगा। जिसमें आप लोगों को खुश होना चाहिए। बताते चले कि आमिर खान का हाल ही एक सांग हरफनमौला रिलीज हुआ था। जिसे लेकर एक्टर जमकर सुर्खियों में थे। इस गाने में आमिर बेहद ही शानदार डांस परफार्मेंस देते हुए नजर आए थे।
इस गाने में आमिर (Aamir Khan) ने पहली बार एली अवराम के साथ परफार्म किया था। जिसे लोगों द्वारा खूब पसंद किया गया था। तो वहीं आमिर की अगली फिल्म लाल सिंह चड्ढा हैं। जिसकी लगभग उन्होंने शूटिंग पूरी कर ली हैं। अब यह फिल्म कब तक रिलीज होगी। इसकी फिलहाल रिलीज डेट नहीं आई हैं। आमिर का हाल ही में दिया गया इंटरव्यू जमकर सुर्खियां बटोर रहा है।




