
- Home
- /
- एंटरटेनमेंट
- /
- आमिर खान ने पड़ोस में...
आमिर खान ने पड़ोस में रहने वाली लड़की से की थी भाग कर शादी, 16 साल बाद हो गया था तलाक

Aamir Khan Birthday Specal Sotry : मुम्बई। बाॅलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट यानी कि आमिर खान (Aamir Khan) का आज 56वां बर्थडे हैं। एक्टर का जन्म 14 मार्च 1965 को मुम्बई शहर में हुआ था। आमिर खान ने अब तक दो शादियां की हैं। पहली शादी उन्होंने रीना दत्ता से की थी। कहा जाता है कि जब आमिर खान महज 21 साल के थे तब वह पड़ोस में रहने वाली रीना दत्ता को दिल दे बैठे। दोनों के परिजन इस शादी के लिए राजी नहीं हुए तो आमिर ने घर से भागकर कोर्ट मैरिज की थी।

आमिर (Aamir Khan) एवं रीना दत्ता की यह शादी 16 साल तक चली। बाद में दोनों के बीच तलाक हो गया। तलाक के बाद आमिर की लाइफ में किरण राव की इंट्री हुई और उन्होंने से किरण से शादी कर ली। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो आमिर एवं रीना एक-दूसरे के पड़ोसी थे। आमिर खान खिड़की से अक्सर रीना दत्ता को देखा करते थे। इसी दौरान वह रीना से प्यार कर बैठे।
.jpg)
उन्होंने अपने दिल की बात रीना को बताई, लेकिन रीना उनके प्यार को समझने के लिए तैयार नहीं थी। लिहाजा एक दिन आमिर खान ने खून से खत रीना को लिख डाला। रीना यह खत देखते ही होश खो बैठी। फिर यही से दोनों के बीच प्यार पनपा। बात शादी तक जा पहुंची। जिस पर दोनों के परिजन तैयार नहीं हुए। लिहाजा रीना एवं आमिर ने कोर्ट मैरिज कर ली। इस कोर्ट मैरिज को आमिर (Aamir Khan) के पिता ने तो स्वीकार कर लिया। लेकिन रीना के पिता को किसी भी हाल में स्वीकारने के लिए तैयार नहीं थे।

कहा जाता है कि इस दौरान वह बीमार पड़े गए थे। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जिस पर आमिर ने उनकी खूब सेवा की। जिससे रीना के पिता ने उन्हें अपना लिया। रीना एवं आमिर की शादी लगभग 16 साल तक चली। इस शादी से उन्हें एक बेटा जुनैद खान एवं बेटी इरा खान हुई। साल 2002 में रीना एवं आमिर ने तलाक ले लिया।
हालांकि तलाक किन कारणों के चलते हुआ दोनों ने इस बारे में कभी खुलकर बात नहीं की। साल 2005 में आमिर (Aamir Khan) ने किरण राव से शादी कर ली। इस शादी से उन्हें एक बेटा आजाद भी है। बीते दिनों आमिर खान अपने एक सांग हरफन मौला को लेकर जमकर सुर्खियों में थे। इस गाने में वह एली एवराम के साथ जर्बदस्त परफार्म करते हुए नजर आए थे। जिसे लोगों ने खूब पसंद किया था। बता दें कि आमिर की अपकमिंग फिल्म लाल सिंह चड्ढा हैं। जिसमें आमिर एवं करीना कपूर नजर आएंगे।




