एंटरटेनमेंट

68 वर्षीय महशूर संगीतकार Bappi Lahiri हुए कोरोना के शिकार, इस अस्पताल में हुए भर्ती

Manoj Shukla
1 April 2021 8:37 AM GMT
68 वर्षीय महशूर संगीतकार Bappi Lahiri हुए कोरोना के शिकार, इस अस्पताल में हुए भर्ती
x
मुम्बई। कोरोना वायरस के अब तक कई लोग शिकार हो चुके हैं। कई लोग अब तक इस वायरस को मात देकर स्वस्थ्य हो चुके हैं तो कई अभी भी इस वायरस से जंग लड़ रहे हैं। ऐसे में बाॅलीवुड के महशूर सिंगर बप्पी लहड़ी (Bappi Lahiri) भी कोरोना के शिकार हो गए हैं।

मुम्बई। कोरोना वायरस के अब तक कई लोग शिकार हो चुके हैं। कई लोग अब तक इस वायरस को मात देकर स्वस्थ्य हो चुके हैं तो कई अभी भी इस वायरस से जंग लड़ रहे हैं। ऐसे में बाॅलीवुड के महशूर सिंगर बप्पी लहड़ी (Bappi Lahiri) भी कोरोना के शिकार हो गए हैं। जिसकी जानकारी उनकी बेटी ने एक पोस्ट शेयर करके दी हैं।

68 वर्षीय महशूर संगीतकार Bappi Lahiri हुए कोरोना के शिकार, इस अस्पताल में हुए भर्ती

साथ ही उन्होंने लिखा है कि बप्पी द के अब तक जो भी व्यक्ति संपर्क में आए हैं वह एक बार अपनी जांच अवश्य करा लें। खबरों की माने तो 68 वर्षीय बप्पी लहड़ी मुम्बई स्थित ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज चल रहा हैं।

कोरोना के माइल्ड लक्षण

इस बीच बप्पी लहड़ी की बेटी रीमा लहड़ी ने मीडिया से बातचीत में बताया कि वह कोरोना को लेकर बेहद सर्तकता बरत रहे थे। बावजूद इसके वह कोरोना पाॅजिटिव हो गए हैं। उन्होंने अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं। उनके अंदर कोरोना के माइल्ड लक्षण पाए गए हैं। हम सभी दुआ कर रहे हैं कि वह जल्द ही स्वास्थ्य हो जाएंगे। बता दें कि बप्पी लहड़ी ने बीते दिनों सोशल मीडिया के जरिए एक पोस्ट शेयर करके बताया था कि उन्होंने कोरोना की वैक्सीन के लिए खुद का रजिस्ट्रेशन कराया हैं। यह काफी सरल हैं। साथ ही उन्होंने कोरोना वैक्सीन के लिए सभी से रजिस्ट्रेशन कराने की अपील भी की थी।

इन फिल्मों के लिए संगीत कम्पोज

मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो बप्पी लहड़ी बाॅलीवुड फिल्मों के फेमस संगीतकार हैं। उन्होंने अब तक बाॅलीवुड में सैकड़ों फिल्मों के लिए संगीत कम्पोजन का काम किया हैं। जिसमें थानेदार, नमक हलाल, आंखे, शराबी, जख्मी जैसे सैकड़ों हिट फिल्में शामिल हैं। बप्पी द साल 1971 में वह कोलकत्ता से मुम्बई आ गए थे। उस समय उनकी उम्र महज 19 साल थी।

पहली बार बप्पी लहड़ी को फिल्म नन्हा शिकारी का म्यूजिक कम्पोज करने का अवसर मिला था। यह फिल्म शोमू मुखर्जी की थी। इसके बाद बप्पी द ने ढेर सारी फिल्मों के लिए अब तक संगीत कम्पोजन का काम किया हैं। फिल्मों के अलावा बप्पी द रियालिटी शोज आदि में बतौर मेहमान कई बार नजर आ चुके हैं।

Next Story