एंटरटेनमेंट

ये बालीवुड एक्ट्रेस हो चुकी अपने ब्वाॅयफ्रेंड एवं पति की मारपीट का शिकार, एक ने सिंगरेट से जलाए जाने का लगाया था आरोप

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 6:35 AM GMT
ये बालीवुड एक्ट्रेस हो चुकी अपने ब्वाॅयफ्रेंड एवं पति की मारपीट का शिकार, एक ने सिंगरेट से जलाए जाने का लगाया था आरोप
x
बालीवुड गलियारें में कई ऐसी एक्ट्रेस हैं जो हिंसा का शिकार हो चुकी हैं। इन एक्ट्रसों को अपने पति एवं ब्वाॅयफ्रेंड के गुस्से का शिकार होना पड़ा हैं। जिसे

ये बालीवुड एक्ट्रेस हो चुकी अपने ब्वाॅयफ्रेंड एवं पति की मारपीट का शिकार, एक ने सिंगरेट से जलाए जाने का लगाया था आरोप

बालीवुड गलियारें में कई ऐसी एक्ट्रेस हैं जो हिंसा का शिकार हो चुकी हैं। इन एक्ट्रसों को अपने पति एवं ब्वाॅयफ्रेंड के गुस्से का शिकार होना पड़ा हैं। जिसे लेकर यह कई बार अपनी बातें भी खुलकर सामने रखी हैं। इन एक्ट्रेस ने कई मौके पर अपनी साथ हुई ज्यादती के बारे में खुलकर बातें की।


बालीवुड सेलीब्रिटियों में जब भी मारपीट की बात उठती है तो सबसे पहले सलमान खान का नाम सामने आता है। सलमान का बाॅलीवुड में कई स्टारों संग अफेयर रहा। सलमान के गुस्से को कई एक्ट्रेस का सामना करना पड़ा हैं। सलमान कई बार अपने गर्लफ्रेंड के साथ मारपीट को लेकर सुर्खियों में रह चुके हैं। यह बातें खुद एक्ट्रेंस ने कई बार इंटरव्यू के दौरान कही। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो एश्वर्या ने खुद इस बात को कबूली थी कि सलमान ने उनके साथ कई बार मारपीट की थी। उनकी हरकतों से वह तंग आकर उनसे दूरी बनाई थी।

बीबी 14ः सलमान खान हुए कंटेस्टेंट से नाराज, कहा 10 लोग कर लो अपना सामान पैक, निकलो घर से, तो क्या पहले ही हफ्ते खाली हो जाएगा बिग बाॅस का घर!

राजेश खन्ना

राजेश खन्ना आज भले ही इस दुनिया में नहीं है। लेकिन एक समय बाॅलीवुड में वह सबसे बड़े सुपरस्टार थे। इनके सामने अमिताभ बच्चन भी कुछ नहीं थे। राजेश खन्ना ने शादी डिंपल कपाड़िया से की थी। खबरों की माने तो एक बार डिंपल से परेशान होकर राजेश ने घर छोड़ दिया था। राजेश को लेकर कहा जाता है कि वह काफी गुस्सैल स्वभाव के थे। वह डिंपल की कई बार पिटाई कर चुके हैं। वह डिंपल को सिगरेट से भी जलाया करते थे।

ऋषि कपूर

बालीवुड के सदाबहार हीरो ऋषि कपूर अब दुनिया में नहीं हैं। लेकिन वह बाॅलीवुड में बेवाकी के लिए जाने जाते थे। वह हर मुद्दों पर अपनी बात रखते थे। उनके गुस्से का कभी-कभार मीडिया कर्मियों को भी सामना करना पड़ा था। ऋषि कपूर ने नीतू सिंह के साथ शादी की थी। कहा जाता है कि एक बार ऋषि कपूर ने नीतू सिंह के साथ भी जमकर मारपीट की थी। जिसे लेकर नीतू ने पुलिस को फोन कर दिया था। जब नीतू के घर पुलिस पहुंची तो इस बात से उन्होंने मारपीट जैसी बातों से इंकार कर दिया था।

जब दीपिका को धोखा देकर कैटरीना के प्यार में दीवाने हो गए थे रणवीर कपूर, फिर ऐसे हुई करोड़ों की हानि

Aaryan Dwivedi

Aaryan Dwivedi

    Next Story