एंटरटेनमेंट

शाहिद कपूर से शादी नहीं करना चाहती थी मीरा राजपूत, वजह जान रह जाएंगे हैरान

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 12:01 PM IST
शाहिद कपूर से शादी नहीं करना चाहती थी मीरा राजपूत, वजह जान रह जाएंगे हैरान
x
शाहिद कपूर आज अपनी मैरिज लाइफ में काफी खुश हैं। शाहिद ने साल 2015 में शादी मीरा राजपूत से की थी। इस शादी से उनके दो बच्चे हैं।

शाहिद कपूर से शादी नहीं करना चाहती थी मीरा राजपूत, वजह जान रह जाएंगे हैरान

बालीवुड के सुपरस्टार शाहिद कपूर आज अपनी मैरिज लाइफ में काफी खुश हैं। शाहिद ने साल 2015 में शादी मीरा राजपूत से की थी। इस शादी से उनके दो बच्चे हैं। बालीवुड का यह सबसे स्टाइलिश कपल अक्सर मीडिया की सुर्खियों में रहता हैं। यह दोनों अक्सर एकसाथ स्पाॅट किए जाते हैं। बीते दिनों मीरा राजपूत का जन्मदिन था। ऐसे में उनके फैमिली मेम्बर उनका बड़े ही शानदार तरीके से बर्थडे सेलीब्रेट किया।

शहनाज गिल को प्यार में मिला धोखा! इस शख्स ने चोरी से रचाई शादी, तस्वीरें सामने आई तो…

शाहिद कपूर से शादी नहीं करना चाहती थी मीरा राजपूत, वजह जान रह जाएंगे हैरान

इस दौरान शाहिद एवं मीरा राजपूत की शादी के किस्से भी सामने आए। जिसमें से उनके शादी एक किस्सा बेहद ही दिलचस्प है। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो शाहिद ने मीरा के साथ विवाह करने का सबसे पहले प्रस्ताव भेजा था। लेकिन मीरा ने शाहिद के साथ शादी करने से इंकार कर दिया था। वह शाहिद कपूर के साथ शादी नहीं करना चाहती थी। खबरों की माने तो इसके पीछे की प्रमुख वजह यह थी कि दोनों की उम्र में काफी अंतर था। मीरा राजपूत शादी के समय 21 साल की थी और शाहिद से लगभग 12 साल छोटी थी।

बेहद बोल्ड है राम गोपाल वर्मा की नई हिरोइन अप्सरा, तस्वीरें देख…

इसके बाद मीरा राजपूत के बहन एवं उनके फैमिली मेम्बर ने उन्हें इस शादी के लिए राजी किया था। तब जाकर मीरा राजपूत इस शादी के लिए राजी हुई थी। शाहिद ने मीरा संग शादी 14 फरवरी 2015 को की थी। शादी के बाद शाहिद एवं मीरा अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। मीरा राजपूत दिखने में बेहद ही खूबसूरत हैं। वह सोशल मीडिया में भी काफी एक्टिव रहती हैं। जहां वह अपनी तस्वीरें एवं एक्टिविटी शेयर करती रहती हैं। बात करें शाहिद कपूर के वर्कफ्रंट की तो वह पिछले साल ‘कबीर सिंह‘ मूवी में नजर आए थे।

शाहिद कपूर से शादी नहीं करना चाहती थी मीरा राजपूत, वजह जान रह जाएंगे हैरान

शाहिद की इस फिल्म ने बाॅक्स आॅफिस पर धमाल मचा दिया था। शाहिद के अभिनय की सभी ने जमकर सराहना की थी। बात करें मीरा राजपूत की तो वह किसी फिल्मी बैकग्राउण्ड से नहीं हैं। बालीवुड की यह हाॅट जोड़ी अपने लव लाइफ को लेकर लेकर अक्सर सुर्खियों में छाई रहती है।

करोड़ों की कार बस इतने रूपए में बेंचना चाहते है अमिताभ बच्चन, वजह जान रह जाएंगे दंग

Next Story