एंटरटेनमेंट

59 वर्षीय तमिल Actor Vivek का हार्ट अटैक की वजह से निधन, दो दिन पहले ली थी कोविड की वैक्सीन

Manoj Shukla
17 April 2021 9:54 AM GMT
59 वर्षीय तमिल Actor Vivek का हार्ट अटैक की वजह से निधन, दो दिन पहले ली थी कोविड की वैक्सीन
x
तमिल फिल्मों के फेमस एक्टर विवेक (Actor Vivek) का निधन हो गया है। वह 59 वर्ष के थे। विवेक को मेजर हार्ट अटैक आने के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां शुक्रवार को डाॅक्टरों ने हेल्थ अपडेट देते हुए बताया था कि सर्जरी के बाद उन्हें ईसीएमओ सपोर्ट पर रखा गया था। लेकिन सुबह 4.35 बजे उन्होंने अंतिम सांसे ली।

59 वर्षीय तमिल Actor Vivek का हार्ट अटैक की वजह से निधन, दो दिन पहले ली थी कोविड की वैक्सीनविवेक तमिल फिल्मों के फेमस अभिनेता थे। उनके निधन एक्टर के चाहने वाले काफी दुखी हैं। वह उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थनाएं कर रहे हैं। बता दें कि एक्टर विवेक ने दो दिन पहले कोविड-19 की वैक्सीन लगवाई थी। इसके बाद विवेक ने लोगों को मैसेज देते हुए कहा था कि ऐसा नहीं है कि वैक्सीन लेने के बाद आपको कोविड-19 नहीं होगा। वैक्सीन लेने के बाद भी आपको जरूरी सर्तकता बरतनी होगी।

पद्मश्री अवार्ड से सम्मानित

एक्टर विवेक तमिल फिल्मों के फेमस अभिनेता हैं। उन्होंने अपने अभिनय एवं काॅमेडी से लोगों के दिलों जमकर राज किया हैं। एक्टर को सिनेमा में बेहतरीन योगदान के लिए साल 2009 में पद्मश्री अवार्ड से नवाजा जा चुका है। विवेक ने शिवाजी, दम दम दम, मिन्नाले, खुशी जैसी फिल्मों में शानदार काॅमेडी के लिए जाने जाते हैं।

इन लोगों ने दी श्रद्धांजलि

एक्टर विवेक के अचानक निधन से इंडस्ट्री के लोगों को गहरा सदमा लगा हैं। सभी अपने ट्वीट के माध्यम से एक्टर विवेक को याद करके श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं। साउथ फिल्मों के फेमस एक्टर प्रकाश राज ने लिखा कि जल्दी चले गए मेरे दोस्त, आपने अपनी काॅमेडी और हमारी बुद्धि से मनोरंजक एवं शसक्त बनाने के लिए शुक्रिया। आपकी आत्मा को शांति मिले। हम आपको हमेशा याद करेंगे।

इसी तरह ए आर रहमान ने लिखा कि यकीन नहीं हो रहा कि आप चले गए हो। आपकी आत्मा को शांति मिले। आपकी विरासत हमेशा हमारे साथ रहेगी। आपने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया है। बता दें कि इसी तरह साउथ फिल्मों के ढेर सारे स्टार विवेक के निधन पर दुख व्यक्त कर रहे हैं।

टाॅलीवुड फिल्मों के दिग्गज स्टार पवन कल्याण हुए कोरोना संक्रमित, तस्वीर वायरल

जब शादी के दौरान जल्द फेरे कराने अक्षय कुमार ने पंडित को दिया था रूपयो का लालच, जाने पूरा किस्सा

Next Story