एंटरटेनमेंट

बहन श्वेता सिंह ने सुशांत सिंह राजपूत के एक और राज से उठाया पर्दा, वीडियो शेयर कर बताया....

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 6:30 AM GMT
बहन श्वेता सिंह ने सुशांत सिंह राजपूत के एक और राज से उठाया पर्दा, वीडियो शेयर कर बताया....
x
सुशांत सिंह राजपूत की बहन अपने भाई को खूब मिस कर रही हैं। आए दिन वह भाई की तस्वीरें एवं वीडियो पोस्ट करती रहती हैं।

बहन श्वेता सिंह ने सुशांत सिंह राजपूत के एक और राज से उठाया पर्दा, वीडियो शेयर कर बताया....

दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की बहन अपने भाई को खूब मिस कर रही हैं। आए दिन वह भाई की तस्वीरें एवं वीडियो पोस्ट करती रहती हैं। हाल ही में बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने सुशांत सिंह राजपूत के एक और राज से पर्दा उठाया हैं। वीडियो शेयर कर उन्होंने बताया कि उनके भाई सुशांत सिंह राजपूत बहुत ही जीनियस थे। भाई के अंदर जिस तरह का हुनर था ऐसा हुनर शायद ही लोगों में होता हो।

कुछ इस खास अंदाज में सनी देओल एवं बाॅवी देओल ने विश किया मां का बर्थडे, तस्वीर हुई वायरल

श्वेता ने बताया कि सुशांत एकसाथ दोनों हाथ से मिरर राईटिंग बहुत ही शानदार तरीके से करते थे। श्वेता ने भाई के मिरर राईटिंग का एक वीडियो भी शेयर किया हैं। यह वीडियो उनके फैंस का खूब ध्यान खींच रहा है। यह वीडियो को देख सुशांत के फैंस उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कैसे सुशांत सिंह राजपूत एकसाथ दोनों हाथों से शानदार राईटिंग कर रहे हैं। मिरर राईटिंग के दौरान उनके दोनों हाथ बिना रूके चल रहे हैं। श्वेता का कहना है कि यह दुर्लभ प्रतिभा है जो कि मेरे भाई के अंदर थी। खबरों की माने तो इस तरह की प्रतिभा दुनिया में बहुत ही लोगों के अंदर देखने को मिलती हैं।

आपको बताते चले कि मिरर राईटिंग के अलावा सुशांत सिंह राजपूत शानदार अभिनय के लिए भी जाने जाते थे। तभी तो वहीं टीवी सीरियल से सीधे बालीवुड फिल्मों तक पहुंचे। इस दौरान उन्होंने बालीवुड में ढेर सारी फिल्में की। सुशांत सिंह राजपूत के साथ बालीवुड की कई एक्ट्रेस ने अपना डेब्यू किया हैं। सुशांत ने बालीवुड में कई हिट फिल्में दी हैं। सुशांत सिंह राजपूत शानदार अभिनय के अलावा बेस्ट डांसर भी थे। बीते दिनों सुशांत के एक फैंस ने उनका एक वीडियो शेयर किया था। यह वीडियो एक अवार्ड फंक्शन का था। जिसमें सुशांत ने शानदार परफार्मेंस दी थी।

एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित ने पति संग किचन में किया यह काम, वीडियो हुआ वायरल

सुशांत के डांस परफार्मेंस को देखकर बाॅलीवुड के कई बड़े सितारे सिटी बजाते हुए भी नजर आए थे। बता दें कि इस सुशांत सिंह राजपूत 14 जून को मुम्बई स्थित अपने फ्लैट में मृत अवस्था में पाए गए थे। उनकी मौत किन कारणों के चलते हुई थी। यह अभी भी रहस्य है। सुशांत सिंह मौत मामले की अभी जांच चल रही हैं। सुशांत के फैंस यह जानने को बेताब है कि आखिर सुशांत किन कारणों के चलते इस दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया।

15 साल छोटे फैन को दिल दे बैठी थी एक्ट्रेस सुष्मिता सेन, फिर ऐसे शुरू हुई थी दोनों की लव स्टोरी

ख़बरों की अपडेट्स पाने के लिए हमसे सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर भी जुड़ें: Facebook
, Twitter, WhatsApp, Telegram, Google News, Instagram
Aaryan Dwivedi

Aaryan Dwivedi

    Next Story