
- Home
- /
- एंटरटेनमेंट
- /
- जुआ खेलते मिला यह...
एंटरटेनमेंट
जुआ खेलते मिला यह मशहूर एक्टर, नाम जानकर रह जाएंगे दंग
Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 11:56 AM IST

x
जुआ खेलते मिला यह मशहूर एक्टर, नाम जानकर रह जाएंगे दंगफिल्म इंडस्ट्री से इस समय जो भी खबरें आ रही है वह सबको हैरान करने वाली है। हाल ही में
जुआ खेलते मिला यह मशहूर एक्टर, नाम जानकर रह जाएंगे दंग
फिल्म इंडस्ट्री से इस समय जो भी खबरें आ रही है वह सबको हैरान करने वाली है। हाल ही में साउथ फिल्म इंडस्ट्री के एक एक्टर को पुलिस ने जुआ खेलते हुए पकड़ा हैं। जैसे ही यह खबर उनके फैंस के बीच सामने आई सब दंग रह गए। बता दें कि यह एक्टर कोई और नहीं बल्कि तमिल फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर एक्टर शमशुददीन इब्राहिम हैं। शमशुद्दीन तमिल इंडस्ट्री में शाम नाम से जाने जाते हैं।घर पर हुए गिरफ्तार
आ रही खबरों की माने तो एक्टर शाम अपने घर में जुआ खेल रहे थे। उनके साथ 11 अन्य लोग भी शामिल थे। पुलिस ने एक्टर शाम के साथ खेल रहे 11 अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया है।Sushant Suicide Case: रिया चक्रबर्ती पर लटक रही है गिरफ्तारी की तलवार, संजय दत्त के वकील से ले रहीं हैं कानूनी सलाह
मिली थी गुप्त सूूचना
पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने मीडिया कर्मियों को बताया कि हमें गुप्त रूप से सूचना मिली थी कि एक्टर के घर में जुआ का खेल चल रहा हैं। जिसमें पुसिल ने छापामार कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान शाम सहित 11 अन्य लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने एक्टर के घर से जुआ में इस्तेमाल किए जाने वाले टोकन सहित कई अन्य सामान बरामद किया हैं। पुलिस उक्त जुआ मामले की जांच कर रही हैं। पुलिस ने छापेमार कार्रवाई सोमवार को की थी।कई फिल्मों कर चुके हैं अभियान
शमशुद्दीन इब्राहिम तमिल, कन्नड, मलयालम सहित कई फिल्मों में अपनी एक्टिंग का जलवा दिखा चुके हैं। वह साउथ फिल्म इंडस्ट्री का जाना माना नाम हैं। शाम ने लेसा लेसा, अय्यरकई सहित कई फिल्मों में अभियन कर वाहवाही लूट चुके हैं।Bollywood/Hollywood/Entertainment से जुडी अन्य खबर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
खुद से 13 साल बड़ी Malaika Arora से शादी के सवाल पर भड़क गए Arjun Kapoor, कह दी इतनी बड़ी बात
ख़बरों की अपडेट्स पाने के लिए हमसे सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर भी जुड़ें: Facebook, Twitter, WhatsApp, Telegram, Google News, InstagramNext Story




