एंटरटेनमेंट

इस स्टार किड्स के पिता का रोल करना चाहते है रणवीर सिंह, शो में किया था खुलासा

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 6:26 AM GMT
इस स्टार किड्स के पिता का रोल करना चाहते है रणवीर सिंह, शो में किया था खुलासा
x
रणवीर सिंह खुद उनके सबसे बड़े फैंन है। एक शो के दौरान जब रणवीर सिंह से यह पूछा गया कि आप तीनों खान में से किसके पिता का रोल करना चाहेंगे।

बालीवुड में एक ऐसे स्टार किड्स है जो बचपन से ही सुर्खियों में हैं। उनकी तस्वीर सोशल मीडिया में वायरल होती रहती हैं। वह अपनी क्यूटनेस से हर किसी को अपना दीवाना बनाए हुए हैं। उनकी फैन फालोइंग किसी स्टार से कम नहीं हैं। जी हां हम बात कर रहे सैली अली खान एवं करीना कपूर के बेटे तैमूर अली खान की।

तैमूर के फैंस में बालीवुड स्टारों का भी नाम शामिल है। रणवीर सिंह खुद उनके सबसे बड़े फैंन है। एक शो के दौरान जब रणवीर सिंह से यह पूछा गया कि आप तीनों खान में से किसके पिता का रोल करना चाहेंगे। तो रणवीर का कहना था कि वह तैमूर अली खान के पिता का रोल करना चाहेंगे। रणवीर ने कहा कि वह अभी छोटे है, लेकिन जब वह बड़े होकर फिल्मों में एक्टिंग करने लगेंगे तो वह उनके पापा का रोल करना चाहेंगे। बता दें कि रणवीर सिंह से यह सवाल करण जौहर का शो काफी विद करण में पूछा गया था।

सवाल था कि आप सलमान खान, शहरूख खान एवं अमीर खान में से किसके पिता का रोल करना चाहेंगे। जिस पर रणवीर सिंह ने सिर्फ एक खान का नाम लिया वह है तैमूर अली खान। इसका वीडियो इस समय सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा हैं। जिसे लोग जमकर पसंद कर रहे हैं। तैमूर अली खान अपनी क्यूटनेस को लेकर मीडिया की सुर्खियों में आए दिन बने रहते हैं।

Aishwarya को जब Salman ने मारा था थप्पड़, फिर ऐसे हुआ था ब्रेकअप, वजह जान दंग रह जाएंगे आप ?

वहीं बात करें रणवीर सिंह की तो उनकी आने वाली फिल्म 83 हैं। इस फिल्म में उनके साथ दीपिका पादुकोण भी नजर आने वाली हैं। यह फिल्म रिलीज का इंतजार कर रही हैं। फिल्म 83 क्रिकेटर कपिल देव की जीवनी पर आधारित है।

बालीवुड की यह एक्ट्रेस गंजी लुक में ढा चुकी है कहर, जानिए कौन है वो एक्ट्रेस

ख़बरों की अपडेट्स पाने के लिए हमसे सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर भी जुड़ें: Facebook, Twitter,
WhatsApp
, Telegram, Google News, Instagram
Aaryan Dwivedi

Aaryan Dwivedi

    Next Story