एंटरटेनमेंट

एक्ट्रेस नहीं बल्कि यह बनना चाहती थी अनुष्का शर्मा, एक वाक्ये ने बदल दिया कैरियर

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 6:26 AM GMT
एक्ट्रेस नहीं बल्कि यह बनना चाहती थी अनुष्का शर्मा, एक वाक्ये ने बदल दिया कैरियर
x
अनुष्मा शर्मा बालीवुड की टाॅप एक्ट्रेस में से हैं। अनुष्का ने 11 दिसम्बर 2017 को क्रिकेटर विराट कोहली से शादी की। वह एक नाॅन फिल्मी

एक्ट्रेस नहीं बल्कि यह बनना चाहती थी अनुष्का शर्मा, एक वाक्ये ने बदल दिया कैरियर

अनुष्मा शर्मा बालीवुड की टाॅप एक्ट्रेस में से हैं। अनुष्का ने 11 दिसम्बर 2017 को क्रिकेटर विराट कोहली से शादी की। वह एक नाॅन फिल्मी बैकग्राउण्ड से आती हैं। अनुष्का ने कड़ी मेहनत व अपनी कबिलियत के दम पर बालीवुड में एक शानदार मुकाम हासिल किया है। अनुष्का शर्मा भले कुछ दिनों से फिल्मी दुनिया से दूर हो, लेकिन आज भी गितनी बालीवुड की टाॅप एक्ट्रेस में की जाती हैं। अनुष्का शर्मा एक्ट्रेस के साथ-साथ प्रोड्यूसिंग के क्षेत्र में धमाल मचाया हैं। हाल ही अनुष्का की फिल्म बुलबुल ने जमकर सुर्खियां बटोरी है। इस फिल्म को दर्शकों ने खूब पसंद किया। अनुष्का शर्मा की इसके अलावा वेब सीरिज पताल लोक को भी प्रोड्यूस किया हैं। इसे भी दर्शक ने खूब पसंद किया हैं।

एक्ट्रेस नहीं बल्कि बनना चाहती थी जर्नलिस्ट

बालीवुड की टाॅप एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा एक्ट्रेस नहीं बल्कि वह जर्नलिस्ट बनना चाहती थी। लेकिन एक वाक्ये ने उनका कैरियर बदल दिया। दरअसल हुआ यूं कि दोस्तों की बात मानते हुए अनुष्का ने कई माॅडलिंग असाइनमेंट साइन किए। वह माॅडलिंग फन के लिए किया करती थी। एक बार अनुष्का को एक टेलकम पाउडर में काम करने का मौका मिला। अनुष्का को उस ऐड में पीछे खड़ा होना था। वह उस समय 10वीं कक्षा में थी। एड फिल्म की लीड एक्ट्रेस अंजना सुखीजा थी। वह फिल्म सलाम-ए-इश्क के बाद से सुर्खियों में आई थी। एड फिल्म की शूटिंग के दौरान ने किसी ने कहा कि ये है फिल्म की हीरोइन।

उस समय अनुष्का को काफी अजीत फील हुआ। अंजना अपने साथ काम करने वाली किसी भी जूनियर आर्टिस्ट को भाव नहीं देती थी। इस दौरान अनुष्का ने महसूस ने किया लीड हिरोइन एवं टाॅप माॅडल को अलग ही जलवा होता है। हर किसी का ध्यान केवल उसी की ओर रहता हैं। तभी से अनुष्का शर्मा ने मन में यह ठान लिया कि वह एक दिन टाॅप की माॅडल बनेगी। यही वो वाक्या है जिसने अनुष्का शर्मा को पहले माॅडल में फिर बालीवुड में इंट्री दिलवाई। माॅडल बनने के लिए अनुष्का ने मेहनत करना शुरू कर दिया। इसके अनुष्का ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और वह माॅडल मेकर प्रकाश बिडप्पा की ट्रेनिंग से वह टाॅप माॅडल बन गई।

Lockdown में Urvashi Rautela ने शेयर किया बोल्ड फोटो, यूजर्स बोले- थोड़ा शर्म करो कोरोना में न…

अनुष्का माॅडलिंग के लिए मुम्बई पहुंची। जहां उन्होंने सोचा भी नहीं था कि उन्हें यशराज फिल्मस जैसे बड़े बैनर से पहली फिल्म मिलेगी। फिल्म तो मिली ही, लेकिन उनके अपोजिट शहरूख खान होंगे यह तो वाकई हैरान करने वाला था। फिर क्या था अनुष्का को एक के बाद एक फिल्में आॅफर हुई। अनुष्का लगातार हिट फिल्म देती रहती और इसके बाद उन्होंने फिर पीछे मुड़कर कभी नहीं देखा। अनुष्का आज बालीवुड की टाॅप एक्ट्रेस में शुमार हैं।

ख़बरों की अपडेट्स पाने के लिए हमसे सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर भी जुड़ें: Facebook, Twitter, WhatsApp, Telegram, Google News, Instagram
Aaryan Dwivedi

Aaryan Dwivedi

    Next Story