एंटरटेनमेंट

सलमान संग फार्महाउस पर धान की रोपाई कर रही यूलिया वंतूर, तस्वीरे आई सामने

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 6:26 AM GMT
सलमान संग फार्महाउस पर धान की रोपाई कर रही यूलिया वंतूर, तस्वीरे आई सामने
x
सलमान खान (Salman khan) इन दिनों अपने पनवेल स्थित फार्महाउस पर हैं। लाॅकडाउन की वजह से उनकी गर्लफ्रेंड यूलिया वंतूर (Ulia vantur) भी उनके साथ

Salman_with_uliavanturसलमान खान (Salman khan) इन दिनों अपने पनवेल स्थित फार्महाउस पर हैं। लाॅकडाउन की वजह से उनकी गर्लफ्रेंड यूलिया वंतूर (Ulia vantur) भी उनके साथ हैं। हाल ही में यूलिया ने एक तस्वीर इंस्ताग्राम में शेयर की हैं। जिसमें वह धान की रोपाई कर रही हैं। यह तस्वीर सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रही हैं। बताते चले कि लाॅकडाउन लगते ही सलमान खान अपने फार्महाउस पर रहे हैं। बीते कुछ दिनों से वह खेती-किसानी के कार्य में लगे हुए हैं। जिसकी तस्वीरें उन्होंने समय-समय पर सोशल मीडिया में शेयर की हैं और किसानों को सम्मान देने की बात कही हैं।

Bollywood दुनिया का काला सच, जब शूटिंग के दौरान साजिद ने बिपाशा से रात को मिलने और सम्बन्ध बनाने के लिए कहा फिर मचा था हड़कंप

कीचड़ से लथपथ शेयर की थी तस्वीर

बता दें कि सलमान खान बीते दिनों एक तस्वीर शेयर की थी। जिसमें कीचड़ से लथपथ नजर आ रहे थे। साथ ही किसानों को सम्मान देने की बात कही थी। इससे पहले भी सलमान खान एक तस्वीर शेयर कर चुके हैं। जिसमें वह हाथों में धान का पौधा लिए खेतों में काम कर रहे थे। तब सलमान खान अकेले ही दिखे थे। लेकिन उनकी कथित गर्लफ्रेंड भी धान की रोपाई करते हुए की तस्वीर शेयर की है। तस्वीर में यूलिया खेतों में धान की रोपाई करती नजर आ रही हैं। जिसकी तस्वीर उन्होंने अपने सोशल मीडिया एकाउंट इंस्ताग्राम में शेयर की हैं। इस दौरा यूलिया वंतूर ने रेड कलर कपड़ा पहन रखा था। यूलिया पानी से भरे खेत में धान की रोपाई करती नजर आई।

लिखी यह बात

यूलिया वंतूर ने धान रोपाई करते हुए की तस्वीर करके कैप्शन में लिखा है कि मैंने बचन में गर्मियों की छुट्टियां गांव में बिताई है। मेरे अपने दादा-दादी के खेतों में बीज रोपने, उनकी मदद करने एवं जानवरों की देखरेख करने में बहुत मजा जाता था। यूलिया आगे लिखती है कि यह कार्य मुझे बहुत खुशी देता है। मैंने इससे पहले धान की रोपाई नहीं की। इसलिए यह एक नया अनुभव था। अपने इसी तरह के अनुभव को मैं जल्द ही अपने यूट्यूब चैनल पर पोस्ट करूंगी। ये सब देखने के लिए जल्द ही मेरे यूट्यूब चैनल को सस्क्राइब करें। यूलिया द्वारा पोस्ट की गई तस्वीरों को लोगों ने खूब पसंद किया हैं और शेयर भी किया है।

View this post on Instagram

Respect to all the farmers . .

A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan) on

सितम्बर माह से शुरू होगा सलमान खान का शो बिग बाॅस 14 : इन फेमस कलाकारों को मिला ऑफर

Aaryan Dwivedi

Aaryan Dwivedi

    Next Story