एंटरटेनमेंट

पति निक जोनस से कहीं ज्यादा अमीर है प्रियंका चोपड़ा, इतने करोड़ प्रापर्टी की है मालकिन

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 6:26 AM GMT
पति निक जोनस से कहीं ज्यादा अमीर है प्रियंका चोपड़ा, इतने करोड़ प्रापर्टी की है मालकिन
x
बालीवुड की देसी गर्ल यानी कि प्रियंका चोपड़ा (Priyanka chopra) 18 जुलाई को 38वां जन्म मनाएगी। प्रियंका ने बालीवुड में ढेर सारी हिट फिल्में दी

बालीवुड की देसी गर्ल यानी कि प्रियंका चोपड़ा (Priyanka chopra) 18 जुलाई को 38वां जन्म मनाएगी। प्रियंका ने बालीवुड में ढेर सारी हिट फिल्में दी हैं। साल 2018 में प्रियंका चोपड़ा अमेरिकी पाॅप सिंगर के साथ सगाई कर अमेरिका में शिफ्ट हो गई हैं। प्रियंका चोपड़ा ने बालीवुड के अलावा हाॅलीवुड में भी कई फिल्म व शोज की हैं। खास बात है कि निक जोनस अपनी पत्नी प्रियंका चोपड़ा से 10 साल छोटे हैं।

सगाई के दौरान प्रियंका और निज जोनस ने उम्र को लेकर खूब सुर्खियां बटोरी थी। बात करें इनकी प्राॅपर्टी तो प्रियंका निज जोनस से प्रापर्टी के मामले में भी आगे हैं। प्रियंका चोपड़ा निक जोनस कहीं ज्यादा प्रापर्टी के मामले में आगे हैं। तो चलिए जानते हैं प्रियंका चोपड़ा किस तरह की लग्जरी लाइफ जीती हैं और वह कितनी प्राॅपर्टी की मालकिन हैं। प्राॅपर्टी में मामले में निज जोनस अपनी पत्नी से कितना पीछे हैं।

इतनी प्राॅपर्टी के मालिक है दोनों

बालीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और अमेरिक पाॅप सिंगर लग्जरी लाइफ जीना पसंद करते हैं। खबरों की माने तो इन दोनों के कई अलीशान बंगले हैं। जिसमें स्वीमिंग पुल से लेकर कई तरह की सुविधाएं मौजूद हैं। दोनों के पास महंगी-महंगी गाड़ियां हैं। प्रियंका चोपड़ा जहां लगभग 200 करोड़ की अकेले की मालकिन हैं तो वहीं अमेरिकी पाॅप सिंगर निक जोनस लगभग 175 करोड़ के मालिक हैं। दोनों ने शादी के बाद अमेरिका में एक अलीशान बंगला खरीदा था। जिसकी कीमत लगभग 144 करोड़ हैं। इस बंगले में 7 बेडरूम, 11 बाॅथरूम मौजूद हैं। इस बंगले में खास बात यह है कि इसके चारों तरफ हरियाली हैं। जो इस बंगले की खूबसूरती में चार चाॅद लगाती है।

यहां भी है बंगला

प्रियंका और निक जोनस के अमेरिका के अलावा भारत में भी बंगला ले रखा है। खबरों की माने तो इन दोनों एक बंगला गोवा में भी है। जो कि बागा बीच में स्थित हैं। इस बंगल में हर तरह के ऐशों आराम की चीजें मौजूद हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो इस बंगले की कीमत लगभग 20 करोड़ रूपए हैं। गर्मियों के दिनों में अक्सर ये कपल्स यहां छुट्टियां मनाने पहुंचते हैं।

अनिल कपूर और डिम्पल ने इस सीन में बोल्डनेस की तमाम हदें तोड़ दी थी, हेट स्टोरी 3 जैसे मूवी थी फेल

गोवा के अलावा प्रियंका के पास मुम्बई में भी एक बंगला है। यह बंगला मुम्बई के वर्सोवा में स्थित है। इस अलीशान बंगले का नाम दरिया महल हैं। जानकारों की माने तो प्रियंका का यह सबसे पसंदीदा बंगला है। इस बंगले की कीमत लगभग 100 करोड़ के आसपास है। इस बंगले को साल 1930 में ब्रिटिश कारीगरों द्वारा तैयार किया गया था।

इन गाड़ियों की शौकीन है प्रियंका

बालीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा महंगी गाड़ियों की काफी शौकीन हैं। प्रियंका के पास हार्ले डिविडसन स्ट्रीट 500 रेसिंग बाइक हैं। जिसकी कीमत लगभग 4 लाख रूपए से अधिक हैं। प्रियंका ने यह गाड़ी खतरों के खिलाड़ी शो को होस्ट करने के दौरान खरीदी थी। इसी तरह प्रियंका के पास कारों का भी एक शानदार कलेक्शन है।

प्रियंका राॅल्स राॅयल घोस्ट है। इस कार की कीमत लगभग सवा 5 करोड़ के आसपास है। इसके अलावा प्रियंका के पास बीएमडब्लू 7 कार है। इस कार की कीमत लगभग 2 करोड़ के आसपास है। प्रियंका के पास मर्सिडीज बेंज एस क्लास, पोर्श केयेन, कर्मा फीशर, बीएमडब्लू5 जैसी शानदार कारों की मालकिन हैं। प्रियंका के पास मौजूद इन सभी कारों की लाखों एवं करोड़ों में हैं।

ख़बरों की अपडेट्स पाने के लिए हमसे सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर भी जुड़ें:

Facebook, Twitter, WhatsApp, Telegram, Google News, Instagram

Aaryan Dwivedi

Aaryan Dwivedi

    Next Story