एंटरटेनमेंट

30 वर्षीय रोहमन शॉल को डेट कर रही हैं 45 साल की बॉलीवुड अभिनेत्री सुष्मिता सेन

Aaryan Puneet Dwivedi
14 Oct 2021 11:46 AM IST
30 वर्षीय रोहमन शॉल को डेट कर रही हैं 45 साल की बॉलीवुड अभिनेत्री सुष्मिता सेन
x
बॉलीवुड की अदाकारा सुष्मिता सेन एक्टर और मॉडल रोहमन शॉल को डेट कर रही हैं. रोहमन और सुष्मिता के उम्र के बीच 15 साल का फासला है.

मुंबई. बॉलीवुड की अदाकारा और सबसे लंबी अभिनेत्री सुष्मिता सेन (Sushmita Sen) के चेहरे पर हमेशा एक मुस्कान होती है. जो हर किसी को उनका दीवाना बना देती है. सुष्मिता सेन पैपराजी को काफी पोज़ देते हुए दिखाई देती है. इधर, उनकी लव लाइफ भी सुर्ख़ियों में है. वे अपने से 15 साल कम उम्र के एक्टर और मॉडल रोहमन शॉल (Rohman Shawl) को डेट कर रही हैं.

Instagram @rohmanshawl


रोहमन शॉल अभी 30 वर्ष के हैं जबकि सुष्मिता सेन 45 की. बावजूद इसके सुष्मिता की उम्र उनकी असली ऐज से काफी कम लगती है. सुष्मिता सेन बॉलीवुड की सबसे लंबी हेरोइन भी हैं. 1994 में फेमिना मिस इंडिया और मिस यूनिवर्स का खिताब जीत चुकी सुष्मिता सेन एडिसन की बीमारी से जूझ रही हैं. अभिनेत्री ने 2000 में रेनी नाम की एक बच्ची और 2010 में दूसरी लड़की अलीसा को गोद लिया था.


Instagram @rohmanshawl


कौन हैं सुष्मिता सेन के बॉयफ्रेंड रोहमन शॉल

1991 में नॉएडा के मुस्लिम परिवार में जन्में रोहमन शॉल एक्टर और मशहूर मॉडल हैं. वर्तमान में उनकी नेटवर्थ $30,000 बताई जा रही है. रोहमन के संबंध में सुष्मिता सेन ने एक इंटरव्यू में कहा कि जब उन्हें इंस्टाग्राम का इस्तेमाल किया गया और गलती से रोहमन के सीधे मैसेज पर क्लिक कर दिया गया और वह उनकी सुंदरता से चौंक गए तो उन्होंने उनके संदेश का जवाब दिया और दोनों जोड़े के बीच बातचीत शुरू कर दी.



रोहमन शॉल में कई खूबियां भी हैं. वे अन्य अभिनेताओं और मॉडल्स की तरह स्मोकिंग और ड्रिंकिंग का शौक नहीं रखते, वे इन आदतों से दूर ही रहना पसंद करते हैं. उन्हें बॉडीबिल्डिंग का काफी शौक है. गिटार बजाना और गाने गुनगुनाना जैसे शौक भी रखते हैं. उन्हें चित्रकारी का बड़ा शौक है, उन्होंने निर्भया की पेंटिंग बनाई थी. रोहमन शॉल सोशल मीडिया में काफी एक्टिव रहते हैं. इंस्टाग्राम में उनके 200k+ लोग उन्हें फॉलो करते हैं.


वहीं रोहमन शॉल की गर्लफ्रेंड सुष्मिता सेन की बात करें तो अभिनेत्री कुछ समय पहले वेबसीरीज आर्या में नजर आईं थी. इस सीरीज में उनके काम को काफी पसंद किया गया था, यही नहीं वो इस दिनों इसके दूसरे सीजन आर्या 2 में भी काम कर रही हैं. इसके अलावा वो अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में रहती हैं.

Aaryan Puneet Dwivedi

Aaryan Puneet Dwivedi

Aaryan Puneet Dwivedi is a senior editor and an experienced journalist who has been active in the news industry since 2013. He has extensive experience covering and editing news across multiple fields, including politics, national and international affairs, sports, technology, business, and social issues. He is a state-level accredited journalist recognized by the Madhya Pradesh government. Known for his in-depth understanding of news and current affairs, he focuses on delivering accurate, reliable, and reader-friendly information across all major news categories.

Next Story