एंटरटेनमेंट

टूटी बोल्डनेस की सारी हदें, रिलीज हुआ रागिनी MMS रिटर्न का ट्रेलर

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 11:41 AM IST
टूटी बोल्डनेस की सारी हदें, रिलीज हुआ रागिनी MMS रिटर्न का ट्रेलर
x
Get Latest Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, Today News in Hindi, Breaking News, Hindi News - Rewa Riyasat
रागिनी एक बार फिर से सबको डराने के लिए तैयार है. लंबे इंतजार के बाद मेकर्स ने वेबसीरीज रागिनी एमएमएस रिटर्न 2 का ट्रेलर लॉन्च कर दिया है. रागिनी एमएमएस रिटर्न 2 के ट्रेलर में सस्पेंस, एक्शन, थ्रिल, बोल्डनेस और हॉरर सभी का तड़का लगा है. रागिनी एमएमएस रिटर्न 2 का ट्रेलर लोगों को काफी पसंद आ रहा है. कब लॉन्च होगी वेब सीरीज? वेब सीरीज 18 दिसंबर को ऑल्ट बालाजी और ZEE5 पर रिलीज होगी. सनी लियोनी, दिव्या अग्रवाल और वरुण सूद की रागिनी एमएमएस रिटर्न 2 का ट्रेलर धमाकेदार और काफी बोल्ड है. बता दें कि वेबसीरीज में सनी लियोनी एक गाने पर डांस करती भी नजर आने वाली हैं. गाने के बोल हैं हैलो जी. गाना रिलीज किया जा चुका है और लोगों को बहुत पसंद आ रहा है.
Next Story