एंटरटेनमेंट

कचरा फेंकने पर खुलेआम अनुष्का ने ली थी जिसकी क्लास, शाहरूख-माधुरी के साथ कर चुका है काम

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 11:24 AM IST
कचरा फेंकने पर खुलेआम अनुष्का ने ली थी जिसकी क्लास, शाहरूख-माधुरी के साथ कर चुका है काम
x
Get Latest Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, Today News in Hindi, Breaking News, Hindi News - Rewa Riyasat
हाल ही में अभिनेत्री अनुष्का शर्मा सफाई के मामले पर एक व्यक्ति को डांटते हुई नजर आई थी। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था। इस वीडियो में अनुष्का ने स्वच्छ भारत अभियान के तहत एक व्यक्ति को सड़क पर कूड़ा फेंकने के चक्कर में डांटती हुई नजर आई थी। वीडियो काफी वायरल हुआ था। लेकिन क्या आप जानचे हैं कि अनुष्का ने जिस व्यक्ति को डांटा वह एक अभिनेता रह चुका है। शख्स का नाम अरहान सिंह है और अरहान ने शाहरूख खान के साथ काम किया है। अरहान ने करीब कुछ महिने पहले अपने इंस्टा पर एक पोटो शेयर की थी। फोटो शाहरुख और सोनाली बेंद्रे की फिल्म इंग्लिश बाबू देसी मेम की थी। उस तस्वीर मे मासूम बच्चे दिख रहे छोटे से बच्चे अरहान सिंह ही थे। अरहान शाहरूख खान के साथ ही नही बल्कि माधुरी दीक्षित के साथ फिल्में भी कर चुके हैं। अरहान ने माधुरी दीक्षित की फिल्म बेटा में एक साथ काम किया था। साथ ही अरहान ने टीवी सिरियल देख भाई देख में भी काम किया है। दरअसल, अनुष्का शर्मा ने बीच सड़क पर ही एक शख्स को सड़क पर कूड़ा फेंकने के चलते ही डांटना शुरु कर दिया था। जिसका वीडियो सोशल में काफी वायरल हुआ। वीडियो के वायरल होने के बाद अरहान की मां ने अनुष्का और विराट को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि आपकी हिम्मत कैसे हुई किसी को ऐसे डांटने की। आन दोनों की वजह से मुझे मेरे बेटे की सुरक्षा की चिंता होने लगी है।
Next Story