चुनाव

कौन है भगवंत मान जिन्हे 'आप' ने पंजाब सीएम उम्मीदवार का चेहरा बना दिया है, पहले कॉमेडी करते थे

कौन है भगवंत मान जिन्हे आप ने पंजाब सीएम उम्मीदवार का चेहरा बना दिया है, पहले कॉमेडी करते थे
x
Who is Bhagwant Mann: भगवंत मान आम आदमी पार्टी पंजाब के एक सक्रीय नेता है लेकिन राजनीती में आने से पहले वो कॉमेडी शो किया करते थे

Who is Bhagwant Mann: आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए मुख्यमंत्री के चेहरे के रूप में भगवंत मान (Bhagwant mann) को चुना है, जबकि ऐसी अटकले लगाई जा रही थीं के अरविन्द केजरीवाल खुद ही पंजाब में सीएम उमीदवार के लिए खड़े हो सकते थे और दिल्ली की कमान दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को देने वाले थे, लेकिन अरविन्द केजरीवाल ने पंजाब के रहने वाले भगवंत मान को सीएम का चेहरा बना दिया है।

बता दे की पंजाब विधानसभा में इतिहास में कभी भी कोई हिन्दू राजनेता मुख्यमंत्री नहीं बना है, पंजाब की जनता किसी हिन्दू कैंडिडेट को अपना मुख्यमंत्री नहीं बनाएगी इसी लिए अरविन्द केजरीवाल ने खुद को पंजाब चुनाव से दूर रखते हुए भगवंत मान के चेहरे के साथ दावं खेला है। केजरीवाल ने मीडिया से बताया है कि पार्टी में वोटिंग करने के बाद यह फैसला लिया है।

कौन है भगवंत मान

भगवंत मान आम आदमी पार्टी से पंजाब के संगरूर निर्वाचन क्षेत्र से CM के पद के उम्मीदवार होंगे। भगवंत मान इसी क्षेत्र से आम आदमी का पार्टी के सांसद भी है. पिछले लोक सभा चुनाव 2019 में भगवंत मान ने चुनाव जीता था और संगरूर के सांसद बन गए थे. मान ने साल 2014 आम आदमी पार्टी ज्वाइन की थी और इससे पहले वो पीपल्स पार्टी ऑफ़ पंजाब में शामिल थे. अरविन्द केजरीवाल ने भगवंत मान को अपना भाई बताते हुए उन्हें पंजाब में मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित किया है।

पहले कॉमेडियन थे भगवंत

48 साल के भगवंत मान राजनेता बनने से पहले एक कॉमेडियन थे, आपको याद होगा कि एक्टर शेखर सुमन और नवजोत सिंह सिद्धू का एक कॉमेडी शो आता था उसी शो में भगवंत मान भी आकर लोगों को हसाते थे। भगवंत मान एक अच्छे कवि भी हैं। उनकी राजनीती में एंट्री साल 2011 में हुई थी तब उन्होंने पंजाब की लोकल पार्टी पीपल्स पार्टी ऑफ़ पंजाब का दामन थामा था, जिसके बाद देश में नई राष्ट्रीय पार्टी "आप" की एंट्री हुई और भगवंत आम आदमी पार्टी से साल 2014 में जुड़ गए और 2019 में सांसद बन गए।

Next Story