चुनाव

Raja Bhaiya Property: यूपी के दबंग नेता राजा भइया के पास कितनी संपत्ति है, सुना है उन्होंने मगरमच्छ पाले हैं

Raja Bhaiya Property: यूपी के दबंग नेता राजा भइया के पास कितनी संपत्ति है, सुना है उन्होंने मगरमच्छ पाले हैं
x
Raja Bhaiya Property: राजा भइया यूपी के प्रतापगढ़ जिले में कुंडा के विधायक हैं

Raja Bhaiya Property: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव शुरू होने वाला है ऐसे में प्रतापगढ़ के कुंडा विधानसभा से निर्दलीय विधायक राजा भइया ने भी बीते शनिवार अपना पर्चा दाखिल कर दिया है। कुंडा विधानसभा उनका गढ़ है और साल 2007 में हुए चुनाव के दौरान आधे मतदान उन्ही के नाम हुए थे। नामांकन पत्र दाखिल करते हुए उन्होंने अपनी संपत्ति का ब्यौरा भी चुनाव आयोग को सौंपा है। तो चलिए जानते हैं राजा भइया के पास कितनी संपत्ति है

Raja Bhaiya Net Worth

नामांकन में दाखिल किए गए ब्योरे के अनुसार राजा भइया के पास करीब 9 करोड़ 17 लाख 54 हज़ार 448 रुपए रुपए की संपत्ति है। जबकि साल 2012 में उनके पास एक करोड़ 45 लाख 70 हज़ार 757 रुपए थे। यानी के 10 साल में राजा भइया लगभग 8 गुना और अमीर बन गए हैं। उनके पास 3 किलो सोना, 26 किलो चांदी, एक पिस्टल, एक रायफल और एक बन्दूक है। उनकी पत्नी भानवी कुमारी सिंह के पास 4 किलो सोना,10 किलो चांदी है।

Raja Bhaiya car

राजा भइया के पास 1 करोड़ 2 लाख 73 सौ रुपए की लैंड क्रूज़र कार है और 95 हाज़र की पिस्टल,83 हज़ार की रायफल और 42 हज़ार की बंदूक है। अपने राजनैतिक कॅरियर में राजा भइया ने 6 बार विधानसभा चुनाव जीता है और इस दफा वह जनसत्ता दल के लोकतांत्रिक के निशान के साथ कुंडा से चुनाव लड़ेंगे।

क्या उन्होंने अपने तालाब में मगमच्छ पाले हैं

आपको याद होगा राजा भइया के बारे में कई बातें हैं जिनका कभी ना कभी खुलासा हुआ है। ऐसी चर्चा थी के राजा भइया ने अपने घर में एक बड़ा सा तालाब बनवाया है और वहां मगरमच्छ पालें हैं और वो अपने दुश्मनों को उसी में फेंक देते हैं। कई साल पहले उनके तालाब से एक कंकाल भी मिला था जिसके बाद शक और भी गहरा हो गया था। लेकिन हाल ही में एक टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में उन्होंने कहा था कि मेरा तालब गंगा नदी से जुड़ा हुआ है और लोग नदी में शवों को फेंक देते हैं हो शव बहकर मेरे तालाब में आ गया होगा और गंगानदी का मगमच्छ भी शायद बहकर मेरे तालाब में घुस गया होगा और लोगों को यह लगा कि मैंने मनागमच्छ पाले हैं।

मायावती को कहा था उन्हें छूकर हाथ गंदे नहीं करने

राजा भइया का विवादों से हमेशा गहरा नाता रहा है, उनकी दुश्मनी बहुजन समाज पार्टी की हाई कमान मायावती से भी थी। आज भी उनके और मायावती के बीच के रिश्ते ख़राब चल रहे हैं. राजा भइया पर ऐसे भी आरोप थे कि उन्होंने मायावती को चप्पल दिखाई थी, लेकिन राजा भइया ने कभी इन आरोपों को सच नहीं कहा.

साल 2022 में जब यूपी की सीएम मायावती थीं तब उन्हें एक साल तक जेल में रहना पड़ा था फिर मुलायम सिंह ने उन्हें जेल से छुड़वाया और अपनी सरकार में मंत्री बनवा दिया। जब मीडिया ने उनसे मायावती से बदला लेने से जुड़ा सवाल पूछा था तब राजा भइया ने कहा था मैं मायावती को छू कर अपने हाथ गंदे नहीं करना चाहता। इसके बाद उनपर जातपात के बहुत गंभीर आरोप लगे थे.

Next Story