चुनाव

त्रिपुरा, मेघायलय और नागालैंड में किस दिन होंगे विधानसभा चुनाव!

त्रिपुरा, मेघायलय और नागालैंड में किस दिन होंगे विधानसभा चुनाव!
x
त्रिपुरा, मेघायलय और नागालैंड विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान हो गया है

त्रिपुरा, मेघायलय और नागालैंड विधानसभा चुनाव 2023: इलेक्शन कमीशन ने बुधवार को मीटिंग के बाद तीन राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान कर दिया है. EC ने त्रिपुरा विधानसभा चुनाव 2023 (Tripura Vidhansabha Chunav 2023) मेघालय विधानसभा चुनाव 2023 (Meghalaya Vidhansabha Chunav 2023) और नागालैंड विधानसभा चुनाव 2023 (Nagaland Vidhansabha Chunav 2023) की तारीखों की घोषणा कर दी है.

त्रिपुरा विधानसभा चुनाव की डेट

Tripura Assembly Elections 2023 Date: त्रिपुरा में टोटल 60 विधानसभा सीटें हैं. मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया है कि राज्य में 16 फरवरी के दिन एक ही चरण में सभी सीटों पर चुनाव संपन्न होंगे। और 2 मार्च को त्रिपुरा विधानसभा चुनाव परिणाम घोषित कर दिया जाएगा

मेघालय विधानसभा चुनाव की डेट

Meghalaya Assembly Elections Date: चुनाव आयोग ने बताया ने बताया कि मेघालय की 60 विधानसभा सीटों में भी एक ही चरण पर मतदान की प्रक्रिया पूरी होगी। मेघालय में चुनाव 27 फरवरी हो होंगे और नतीजे 2 मार्च को जारी किए जाएंगे

नागालैंड विधानसभा चुनाव की डेट

Nagaland Assembly Elections Date: नागालैंड में भी अन्य दोनों राज्यों की तरह 60 विधानसभा सीटें हैं और नागालैंड में चुनाव मेघालय के साथ यानी 27 फरवरी को होगा। और परिणाम 2 मार्च को जारी किए जाएंगे।

त्रिपुरा में नॉमिनेशन 21 जनवरी से 30 जनवरी तक होगा, मेघालय और नागालैंड में नॉमिनेशन 31 जनवरी से 7 फरवरी तक होगा

तीनों राज्यों के परिणाम एक ही दिन जारी होंगे

त्रिपुरा, नागालैंड और मेघालय की 60-60 विधानसभा सीटों में चुनाव प्रक्रिया एक ही चरण में पुरी हो जाएगी। इसके बाद तीनों राज्यों के चुनाव परिणाम एक ही दिन 2 मार्च को घोषित कर दिए जाएंगे। तीनों राज्यों में 9 हजार 125 पोलिंग स्टेशन बनाए गए हैं। जो पिछले चुनाव से 82% ज्यादा हैं. तीनों राज्यों में सिर्फ 62.8 लाख वोटर्स हैं। इनमें 31.47 लाख महिला वोटर्स हैं और 1.76 लाख फर्स्ट टाइम वोटर्स हैं।



Abhijeet Mishra | रीवा रियासत

Abhijeet Mishra | रीवा रियासत

    Next Story