चुनाव

Karnataka Election Results 2023 Live Updates: भाजपा ने हार मानी, पीएम मोदी ने कर्नाटक में जीत के लिए कांग्रेस को बधाई दी

Aaryan Puneet Dwivedi
13 May 2023 10:52 PM IST
Updated: 2023-05-13 17:23:35

Live Updates

  • 13 May 2023 9:21 AM IST

    Karnataka Election Results 2023 LIVE : कांग्रेस को 127 सीटों में बढ़त

    भाजपा कांग्रेस के बीच जमकर टक्कर है. रुझानों में कभी भाजपा तो कभी कांग्रेस आगे हो रही है. अब कांग्रेस ने निर्णायक बढ़त बनाई है. 127 सीटों में आगे चल रही है. जबकि भाजपा 78 सीटों में. वहीं जेडीएस 18 और एक अन्य सीट से आगे चल रहे है.

  • 13 May 2023 9:18 AM IST

    Karnataka Election Results 2023 LIVE : वोट शेयर में कांग्रेस आगे

    कर्नाटक चुनाव में वोट शेयर में भी कांग्रेस आगे है. इलेक्शन कमीशन की वेबसाइट के अनुसार अब तक की काउंटिंग में कांग्रेस को 46 फीसदी वोट मिला है वहीं बीजेपी 39 फीसदी वोट मिला है.

  • 13 May 2023 9:16 AM IST

    Karnataka Election Results 2023 LIVE : रुझानों में फिर बदली तस्वीर, भाजपा आगे

    रुझानों में कांग्रेस के बढ़त बनाने के बाद फिर तस्वीर बदल गई है. अब भाजपा ने लीड लेना शुरू कर दिया है. भाजपा 113 , कांग्रेस 97 और जेडीएस 14 सीटों में आगे चल रही है. 

  • 13 May 2023 9:12 AM IST

    कर्नाटक विधानसभा चुनाव रिजल्ट्स 2023: कांग्रेस 107 सीटों पर आगे

    रुझानों में कांग्रेस ने तेजी से बढ़त बनाना शुरू कर दिया है. पार्टी बहुमत के करीब है. अब तक कांग्रेस 107 तो भाजपा 83 सीटों पर आगे चल रही है. सत्तारूढ़ पार्टी के कई मंत्री वोटों की गिनती में पीछे चल रहें हैं.

  • 13 May 2023 9:06 AM IST

    कर्नाटक विधानसभा चुनाव रिजल्ट्स 2023: रुझानों में कांग्रेस को बढ़त

    शुरूआती रुझानों में कांग्रेस ने कर्नाटक में तेजी से बढ़त बना रखी है. रुझानों में कांग्रेस बहुमत के करीब पहुँच चुकी है. कर्नाटक में 10 मई को विधानसभा चुनावों के लिए मतदान हुए थें, जिसके परिणाम आज यानी 13 मई शनिवार को आ रहें हैं. फिलहाल वोटों की गिनती शुरू है, दोपहर 12 बजे तक स्थिति साफ़ हो जाएगी. 

Aaryan Puneet Dwivedi

Aaryan Puneet Dwivedi

Aaryan Puneet Dwivedi is a senior editor and an experienced journalist who has been active in the news industry since 2013. He has extensive experience covering and editing news across multiple fields, including politics, national and international affairs, sports, technology, business, and social issues. He is a state-level accredited journalist recognized by the Madhya Pradesh government. Known for his in-depth understanding of news and current affairs, he focuses on delivering accurate, reliable, and reader-friendly information across all major news categories.