चुनाव

कर्नाटक विधानसभा का इतिहास: कर्नाटक में कब किसकी सरकार बनी, कब-कौन मुख्यमंत्री बना, जानिए...

Aaryan Puneet Dwivedi
14 May 2023 12:01 AM IST
Updated: 2023-05-13 18:30:42
कर्नाटक विधानसभा का इतिहास: कर्नाटक में कब किसकी सरकार बनी, कब-कौन मुख्यमंत्री बना, जानिए...
x
कर्नाटक विधानसभा का इतिहास: 1952 में पहली बार कर्नाटक में 99 सीटों में विधानसभा चुनाव हुए, जिसमें कांग्रेस ने 74 सीटों में जीत हासिल कर मुख्यमंत्री केंगल हनुमंथैया को बनाया था.

History of Karnataka Legislative Assembly in Hindi: 10 मई 2023 को कर्नाटक में 16वें विधानसभा चुनाव के लिए मतदान हुए थें, जिसके परिणामों में कांग्रेस एक बार फिर बाजी मार रही है. वह भी पूर्ण बहुमत के साथ. आज हम आपको कर्नाटक के विधानसभा के इतिहास के बारे में बताने जा रहें हैं, कब-किस पार्टी ने जीत हासिल की, कौन-कौन मुख्यमंत्री बना यह सब जानकारी आज आपको हम दे रहें हैं. ..

First Assembly Election in Karnataka (1952)

1952 में पहली बार कर्नाटक में विधानसभा चुनाव हुए थें. इस चुनाव में कांग्रेस (INC) और किसान मजदूर प्रजा पार्टी (KMPP) ने अपने अपने उम्मीदवार चुनावी मैदान में उतारें थें. 1952 में राज्य में कुल 99 सीटों पर चुनाव हुए थें, जिसमें 74 सीटें कांग्रेस के खाते में और 8 सीटें किसान मजदूर प्रजा पार्टी को मिली थी. जबकि 11 सीटें निर्दलीय उम्मीदवारों ने जीती थी. कांग्रेस ने केंगल हनुमंथैया (Kengal Hanumanthaiah, Chief Minister of Karnataka) को कर्नाटक का मुख्यमंत्री बनाया. इसी कार्यकाल में कांग्रेस के कदीदल मंजप्पा और एस निजलिंगप्पा को भी मुख्यमंत्री बनाया गया था.

2nd Assembly Election in Karnataka (1957)

1957 में कर्नाटक में दूसरी बार विधानसभा चुनाव हुए. इस बार राज्य में विधानसभा सीटों की संख्या 208 हो गई. इस चुनाव में 150 सीटें कांग्रेस ने जीती, जबकि प्रजा सोशलिस्ट पार्टी (PSP) ने 18 और निर्दलीय उम्मीदवारों ने 35 सीटें जीती थी. इस कार्यकाल में कांग्रेस के एस निजलिंगप्पा और बी डी जट्टी मुख्यमंत्री बनाए गए.

3rd Assembly Election in Karnataka (1962)

1962 में कर्नाटक में तीसरा विधानसभा चुनाव हुआ. 208 विधानसभा सीटों में से 138 सीटें कांग्रेस ने जीती, जबकि प्रजा सोशलिस्ट पार्टी (PSP) ने 20 और निर्दलीय उम्मीदवारों ने 36 सीटें जीती थी. इस कार्यकाल में कांग्रेस के एसआर कांती और एस निजलिंगप्पा मुख्यमंत्री रहें.

4th Assembly Election in Karnataka (1967)

1967 में 216 विधानसभा सीटों में कर्नाटक के विधानसभा चुनाव हुए. कांग्रेस ने 126, पीएसपी ने 20 और 67 सीटें अन्य ने जीती. कांग्रेस के एस निजलिंगप्पा और वीरेंद्र पाटिल मुख्यमंत्री रहें.

5th Assembly Election in Karnataka (1972)

1972 में 216 विधानसभा सीटों में कर्नाटक के विधानसभा चुनाव हुए. कांग्रेस ने 165, NCO ने 24 और 20 सीटें अन्य ने जीती. कांग्रेस के डी देवराज मुख्यमंत्री रहें.

6th Assembly Election in Karnataka (1978)

कुल सीटें: 224. कांग्रेस ने जीती- 149, जनता पार्टी - 59, और निर्दलीय के पास 10 आई. कांग्रेस के डी देवराज और आर गुंडु राव मुख्यमंत्री रहें.

7th Assembly Election in Karnataka (1983)

कुल: 224. जनता: 95, कांग्रेस (आई): 82, भाजपा: 18, निर्दलीय: 22 | मुख्यमंत्री- रामकृष्ण हेगड़े (जनता पार्टी)

8th Assembly Election in Karnataka (1985)

कुल: 224. जनता : 139, कांग्रेस : 65, भाजपा : दो, निर्दलीय : 13 | मुख्यमंत्री- रामकृष्ण हेगड़े और एसआर बोम्मई (जनता पार्टी)

9th Assembly Election in Karnataka (1989)

कुल: 224. कांग्रेस: ​​178, जनता दल : 24, भाजपा: 4, निर्दलीय: 12 | मुख्यमंत्री- वीरेंद्र पाटिल, एस बंगारप्पा, एम. वीरप्पा मोइली (कांग्रेस)

10th Assembly Election in Karnataka (1994)

कुल : 224। जनता दल : 115, भाजपा : 40, कांग्रेस : 34, केसीपी : 10, निर्दलीय : 18 | मुख्यमंत्री- एचडी देव गौड़ा, जेएच पटेल (जनता दल)

11th Assembly Election in Karnataka (1999)

कुल: 224. कांग्रेस: ​​132, भाजपा: 44, जद (यू): 18, जद (एस): 10, निर्दलीय: 19 | मुख्यमंत्री - एसएम कृष्ण (कांग्रेस)

12th Assembly Election in Karnataka (2004)

कुल : 224, भाजपा : 79, कांग्रेस : 65, जद (एस) : 58 | मुख्यमंत्री - धरम सिंह, एच डी कुमारस्वामी, बी एस येदियुरप्पा जद (एस)

13th Assembly Election in Karnataka (2008)

कुल : 224. भाजपा : 110, कांग्रेस : 80, जद (एस) : 28 | मुख्यमंत्री - बी एस येदियुरप्पा, डी. वी. सदानंद गौड़ा, जगदीश शेट्टार (भाजपा)

14th Assembly Election in Karnataka (2013)

कुल: 224. कांग्रेस: ​​122, भाजपा: 40, जद (एस): 40, केजेपी: 6, बीएसआर कांग्रेस: ​​​​4 | मुख्यमंत्री - सिद्धारमैया (कांग्रेस)

15th Assembly Election in Karnataka (2018)

कुल: 224 भाजपा: 104, कांग्रेस: ​​​​80, जद (एस): 38, केपीजेपी: 1, बसपा: 1, आईएनडी: 1। कांग्रेस और जेडी-एस के पंद्रह विधायकों ने 2019 में इस्तीफा दे दिया, जिससे एक बड़ा उपचुनाव हुआ। उपचुनाव के बाद, बीजेपी के खाते में 12 नए विधायक जुड़े और समर्थन पाने बाद भाजपा की सरकार बनी। मुख्यमंत्री - एच डी कुमारस्वामी (जेडीएस+कांग्रेस), बी एस येदियुरप्पा और बसवराज बोम्मई (भाजपा)

16th Assembly Election in Karnataka (2023)

10 मई को 224 सीटों में विधानसभा चुनाव हुए. 13 मई को परिणाम घोषित हुए. कांग्रेस: ​​136, भाजपा: 65, जद (एस): 19, अन्य: ​​​​4 | मुख्यमंत्री - (घोषणा बाकी)

Aaryan Puneet Dwivedi

Aaryan Puneet Dwivedi

Aaryan Puneet Dwivedi is a senior editor and an experienced journalist who has been active in the news industry since 2013. He has extensive experience covering and editing news across multiple fields, including politics, national and international affairs, sports, technology, business, and social issues. He is a state-level accredited journalist recognized by the Madhya Pradesh government. Known for his in-depth understanding of news and current affairs, he focuses on delivering accurate, reliable, and reader-friendly information across all major news categories.

Next Story