चुनाव

Himachal Pradesh Election Results 2022 Live: हिमाचल में कांग्रेस का जलवा, 40 सीटें जीती, भाजपा 25 पर सिमटी, सीएम जयराम ठाकुर का इस्तीफ़ा

Aaryan Puneet Dwivedi
9 Dec 2022 12:00 AM IST
Updated: 2022-12-08 18:39:30
Himachal Pradesh Election Results 2022 Live
x

Himachal Pradesh Election Results 2022 Live

Gujarat Assembly Election Results 2022 Live: आज 8 दिसंबर 2022 को गुजरात और हिमाचल प्रदेश के विधानसभा चुनावों के परिणाम आ गए हैं. हिमाचल में कांग्रेस को 40 सीटों में जीत मिली है.

Himachal Pradesh Election Results 2022 Live: आज 8 दिसंबर 2022 गुरुवार दो राज्यों के लिए बेहद महत्वपूर्ण रहा. गुजरात और हिमाचल प्रदेश के विधानसभा चुनावों के परिणाम आ गए हैं. हिमाचल में कांग्रेस ने 40 सीट जीत कर बहुमत पा लिया. इधर भाजपा सत्ता से बेदखल हो गई है. पिछले चुनाव के मुकाबले भाजपा को बड़ा नुकसान हुआ, भाजपा की 19 सीटें कम गई और 25 रह गई.

हिमाचल प्रदेश के विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी (आप) का खाता भी नहीं खुल पाया. हिमाचल में कुल 68 सीट हैं और बहुमत का आंकड़ा 35 है. CM जयराम ठाकुर ने अपने निर्वाचन क्षेत्र सेराज से जीत हासिल की और भाजपा की हार के बाद अपने पद से इस्तीफ़ा दे दिया है. हिमाचल में 3 निर्दलीय एवं अन्य उम्मीदवार ने भी जीत हासिल की है. फिलहाल काउंटिंग जारी है. इधर, कांग्रेस में CM चुनने के लिए मंथन जारी है। वीरभद्र सिंह की पत्नी प्रतिभा सिंह रेस में आगे हैं.

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के नतीजे

  • भारतीय जनता पार्टी - 25(-19)
  • कांग्रेस- 40 (+19)
  • आम आदमी पार्टी - 00 (00)
  • अन्य- 03 (0)

हिमाचल में शाम 5.30 बजे तक वोट शेयर

  • कांग्रेस- 43.9%
  • BJP- 42.9%
  • अन्य - 10.4%.

भाजपा के 5 मंत्री चुनाव हारे

हिमाचल में हर चुनाव में 45 से 75 प्रतिशत मंत्रियों के चुनाव हारने का भी रिकॉर्ड रहा है. इस बार भी जयराम ठाकुर कैबिनेट के 5 मंत्री अपनी सीट नहीं बचा पाए. इनमें डॉ. रामलाल मारकंडा लाहौल-स्पीति सीट से कांग्रेस के रवि ठाकुर से चुनाव हार गए. कांगड़ा जिले की शाहपुर सीट से मंत्री सरवीण चौधरी कांग्रेस के केवल सिंह पठानिया से चुनाव हार गईं.

शहरी विकास मंत्री रहे सुरेश भारद्वाज शिमला जिले की कसुम्पटी सीट पर कांग्रेस के अनिरुद्ध सिंह से चुनाव हार गए. स्वास्थ्य मंत्री डॉ. राजीव सैजल सोलन जिले की कसौली सीट से कांग्रेस के विनोद सुल्तानपुरी से चुनाव हार गए. वहीं शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर को मनाली सीट से कांग्रेस के भुवनेश्वर गौड़ ने हराया.

पिछले 4 चुनाव में करीब आधे मंत्री हारे

पिछले चार चुनाव का रिकॉर्ड देखें तो हर बार करीब आधे या उससे ज्यादा मंत्री चुनाव हार गए हैं. 2017 के चुनाव में कांग्रेस के CM वीरभद्र सिंह कैबिनेट के 11 में से 5 मंत्री चुनाव हार गए. 2012 में BJP सरकार में CM प्रेम कुमार धूमल के 10 में से 4 मंत्री चुनाव हार गए. 2007 में वीरभद्र सिंह ने एक साल पहले विधानसभा चुनाव कराए लेकिन उनकी कैबिनेट के 10 में से 6 मंत्री अपनी सीट हार गए. इसी तरह 2003 में BJP के CM प्रेम कुमार धूमल की कैबिनेट के 11 में से 6 मंत्री जीत नहीं सके.

2017 में भाजपा के CM फेस धूमल अपने ही चेले से हारे

2017 के चुनाव में BJP ने 68 में से 44 सीटें जीतकर स्पष्ट बहुमत हासिल किया, लेकिन उसके मुख्यमंत्री फेस प्रेम कुमार धूमल खुद हार गए. हमीरपुर जिले की सुजानपुर सीट पर धूमल को उन्हीं के 'हनुमान' कहे जाने वाले राजेंद्र सिंह राणा ने 1 हजार 919 वोट से हराया. चुनाव से पहले भाजपा छोड़कर कांग्रेस जॉइन करने वाले राणा का वह पहला विधानसभा चुनाव था. धूमल तब अपनी परंपरागत हमीरपुर सीट छोड़कर सुजानपुर से चुनाव लड़ने उतरे थे. 1984 के बाद धूमल की किसी चुनाव में यह पहली हार थी. धूमल केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के पिता हैं.

Aaryan Puneet Dwivedi

Aaryan Puneet Dwivedi

Aaryan Puneet Dwivedi is a senior editor and an experienced journalist who has been active in the news industry since 2013. He has extensive experience covering and editing news across multiple fields, including politics, national and international affairs, sports, technology, business, and social issues. He is a state-level accredited journalist recognized by the Madhya Pradesh government. Known for his in-depth understanding of news and current affairs, he focuses on delivering accurate, reliable, and reader-friendly information across all major news categories.

Next Story