
हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 रिजल्ट लाइव: 49 सीटों के साथ बहुमत पार भाजपा, कांग्रेस 35 सीटों में आगे

Haryana Assembly Election 2024 Result Live
Haryana Assembly Election 2024: हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 की मतगणना के दौरान राजनीतिक माहौल में भारी बदलाव देखने को मिल रहा है। हरियाणा की 90 विधानसभा सीटों के लिए हो रही काउंटिंग में दोनों प्रमुख दल, भाजपा और कांग्रेस, के बीच लगातार कड़ी टक्कर देखी जा रही है। शुरुआत में सुबह 8 बजे से कांग्रेस एकतरफा बढ़त बना रही थी और 65 सीटों तक पहुंच गई थी, जिससे यह लग रहा था कि पार्टी एक मजबूत जीत की ओर अग्रसर है। वहीं, भाजपा उस समय मात्र 17 सीटों पर सिमट गई थी।
हालांकि, जैसे ही सुबह के 9:30 बजे, भाजपा ने अपनी स्थिति मजबूत करनी शुरू कर दी और कांग्रेस से अंतर घटाने लगी। दोनों पार्टियों के बीच सिर्फ दो सीटों का अंतर रह गया। सुबह 9:44 बजे स्थिति पूरी तरह बदल गई, जब दोनों पार्टियां 43-43 सीटों पर आ गईं। इस निर्णायक मोड़ के बाद भाजपा ने अपनी बढ़त जारी रखी और 49 सीटों तक पहुंच गई। जबकि कांग्रेस को 35 सीट तक पहुंची है।
कई महत्वपूर्ण नेता इस चुनाव में अपने-अपने क्षेत्र से आगे चल रहे हैं। 5 अक्टूबर को हुए चुनाव में हरियाणा के मतदाताओं ने 67.90% मतदान किया था, जो पिछले विधानसभा चुनाव की तुलना में 0.03% कम है।
Live Updates
- 8 Oct 2024 12:36 PM IST
कैथल विधानसभा सीट: सुजरेवाल के बेटे 9898 वोटों से आगे
कैथल विधानसभा सीट से आदित्य सुरजेवाला 9898 वोटों से आगे चल रहे हैं।
- 8 Oct 2024 11:25 AM IST
उचाना कलां विधानसभा सीट: JJP चीफ दुष्यंत चौटाला छठे नंबर पर
हरियाणा की उचाना कलां सीट से कांग्रेस के बृजेंद्र सिंह 3177 वोटों से आगे चल रहे हैं। इन्हें अभी तक 14,392 वोट मिले हैं। दुष्यंत चौटाला यहां छठे नंबर पर हैं। उन्हें अभी तक 2420 वोट मिले हैं।
- 8 Oct 2024 10:46 AM IST
तोशाम विधानसभा सीट: राज्यसभा सांसद किरण चौधरी की बेटी को बढ़त
तोशाम सीट पर तीसरे राउंड में बीजेपी की राज्यसभा सांसद किरण चौधरी की बेटी श्रुति चौधरी को 15367 वोट मिले। वहीं कांग्रेस प्रत्याशी अनिरुद्ध चौधरी को 11582 वोट मिले। श्रुति चौधरी 3785 वोटों से आगे चल रही हैं।
- 8 Oct 2024 10:44 AM IST
जुलाना विधानसभा क्षेत्र: विनेश फोगाट पिछड़ी
जुलाना से कांग्रेस कैंडिडेट विनेश फोगाट 2039 वोटों से पीछे चल रही हैं। उन्हें अभी तक 12,290 वोट मिले हैं। भाजपा उम्मीदवार 14,329 वोट के साथ पहले नंबर पर हैं। यहां 3 राउंड की काइउंटिंग हो चुकी है।
- 8 Oct 2024 10:38 AM IST
कैथल विधानसभा क्षेत्र: रणदीप सुरजेवाला के बेटे पिछड़े, BJP कैंडिडेट आगे
कैथल विधानसभा क्षेत्र में राज्यसभा सांसद रणदीप सुरजेवाला के बेटे आदित्य सुरजेवाला पिछड़ गए हैं। उन्हें भाजपा के लीला राम ने 920 सीटों से पीछे कर दिया है। अब तक लीलाराम को 11306 और आदित्य सुरजेवाला को 10386 वोट मिले हैं। यहां दो राउंड की गिनती हो चुकी है।
Aaryan Puneet Dwivedi
Aaryan Puneet Dwivedi is a senior editor and an experienced journalist who has been active in the news industry since 2013. He has extensive experience covering and editing news across multiple fields, including politics, national and international affairs, sports, technology, business, and social issues. He is a state-level accredited journalist recognized by the Madhya Pradesh government. Known for his in-depth understanding of news and current affairs, he focuses on delivering accurate, reliable, and reader-friendly information across all major news categories.




