चुनाव

2023 में होने वाले विधानसभा चुनाव: नए साल में 10 राज्यों में असेंबली इलेक्शन होने हैं

2023 में होने वाले विधानसभा चुनाव: नए साल में 10 राज्यों में असेंबली इलेक्शन होने हैं
x
Vidhan Sabha Chunav 2023: साल 2023 में भारत के 10 राज्यों में विधानसभा चुनाव आयोजित होंगे

विधानसभा चुनाव 2023: साल 2023 में भारत के 10 राज्यों में विधानसभा चुनाव आयोजित होने हैं. ऐसे में राजनैतिक पार्टियों और चुनाव आयोग ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं. वहीं राज्यों में होने वाले असेंबली इलेक्शन को लेकर सुप्रीम कोर्ट में पड़ी 8 याचिकाओं का फैसला आना भी अभी बाकी है. जिसका सीधा प्रभाव लोकसभा चुनाव 2024 में पड़ने वाला है.

केंद्र सरकार के लिए इन सभी चुनाव में सबसे ज़रूरी है जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव (Jammu & Kashmir Assembly Election 2023) क्योंकि यहां से आर्टिकल 370 हटने के बाद पहली बार विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं. ऐसी उम्मीद है कि 2023 के गर्मी में जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव होने हैं.

2023 के विधानससभा चुनाव

Assembly Election In 2023: 2023 में टोटल 10 राज्यों में विधानसभा चुनाव होंगे।

  1. मध्य प्रदेश
  2. छत्तीसगढ़
  3. उत्तर प्रदेश
  4. राजस्थान
  5. कर्नाटक
  6. त्रिपुरा
  7. मेघायलय
  8. नागालैंड
  9. मिजोरम
  10. जम्मू कश्मीर

यह चुनाव सभी पार्टियों के लिए अहमियत रखते हैं मगर केंद्र सरकार को अगर साल 2024 में होने वाली लोकसभा सीटों में बहुमत से सरकार बनानी है तो विधानसभा के साथ आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारी एक साथ करनी पड़ेगी। इन 10 राज्यों में टोटल 93 लोकसभा सीटें हैं जो पूरे देश की 17% लोकसभा सीटें होती हैं

राजस्थान में 25, मध्य प्रदेश में 29, छत्तीसगढ़ में 11, कर्नाटक में 28, तेलंगाना में 17, जम्मू-कश्मीर में 6, त्रिपुरा में 2, मेघालय में 2, नागालैंड में 1 और मिजोरम में 1 लोकसभा सीट है. इन सभी को मिलकर कुल 93 लोकसभा सीटें होती हैं.

अगर बीजेपी इनमे से ज़्यादातर सीटों में विधानसभा चुनाव जीत जाती है तो लोकसभा सीटों में ज़्यादा मेहनत करने की जरूरत नहीं होगी। बहरहाल कांग्रेस भारत जोड़ो यात्रा में व्यस्त है जबकि बीजेपी ने अभी से मिशन 2024 शुरू कर दिया है.



Abhijeet Mishra | रीवा रियासत

Abhijeet Mishra | रीवा रियासत

    Next Story