Delhi

Delhi Flood: Yamuna Bank Metro Station को लेकर बड़ा UPDATE

Yamuna Bank Metro Station Update
x
Delhi Flood, Yamuna Bank Metro Station, Delhi Jal Board Water Supply News Today: पिछले कुछ दिनों से उत्तर भारत में भारी बारिश के चलते बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो गई है।

Delhi Flood, Yamuna Bank Metro Station, Delhi Jal Board Water Supply News Today: पिछले कुछ दिनों से उत्तर भारत में भारी बारिश के चलते बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो गई है। रविवार सुबह यमुना नदी का जलस्तर खतरे के निशान 205.33 से ऊपर 206.02 मीटर था। केंद्रीय जल आयोग के रविवार मुताबिक रात 10 बजे तक जलस्तर 205.75 मीटर तक पहुंचने का अनुमान है। शनिवार शाम को राजधानी में ताजा बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार रविवार को और बारिश होने की संभावना है।

Delhi Water supply: चालू हुए वाटर ट्रीटमेंट प्लांट

इसी बीच राजधानी के लोगो के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। बता दें की दिल्ली में रविवार को सामान्य जल आपूर्ति फिर से शुरू हो गई है। वजीराबाद और चंद्रावल में जल उपचार संयंत्र आज से काम शुरू कर दिया है।

फिर शुरू हुआ Yamuna Bank Metro Station

दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने ट्वीट किया यमुना बैंक मेट्रो स्टेशन को खोला जा रहा है। बता दें 13 जुलाई को, यमुना नदी के बढ़ते जल स्तर के कारण यमुना बैंक मेट्रो स्टेशन पर प्रवेश और निकास अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया था।


Suyash Dubey | रीवा रियासत

Suyash Dubey | रीवा रियासत

News Content SEO Expert

Next Story