Delhi

सार्वजनिक जगहों पर मास्क पहनना हुआ है अनिवार्य, 500 का कटेगा चालान

Delhi Mask New Rule 2022
x
Delhi Mask New Rule 2022: दिल्ली में एक बार फिर कोरोना पैर पसारने लगा है ऐसे में दिल्ली सरकार (Delhi Government) पूरी मुस्तैदी के साथ कार्य कर रही है।

Delhi Mask New Rule 2022: दिल्ली में एक बार फिर कोरोना पैर पसारने लगा है ऐसे में दिल्ली सरकार (Delhi Government) पूरी मुस्तैदी के साथ कार्य कर रही है। दिल्ली पुलिस एक बार फिर सड़क और सार्वजनिक जगहों पर बिना मास्क के लोगों को पकड़कर उन पर चालान कर रही है। क्योंकि दिल्ली में सार्वजनिक स्थान पर मास्क लगाना अनिवार्य कर दिया गया है। ऐसे में अगर कोई पकड़ा जाता है तो उससे 5 सौ रुपए जुर्माने के तौर पर वसूले जा रहे हैं। केवल निजी 4 पहिया वाहन चलाते समय मास्क से छूट दी गई है।

अवश्य लगाएं मास्क

दिल्ली में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए सरकार ने मास्क अनिवार्य कर दिया है। अब हर व्यक्ति को सार्वजनिक जगह पर मास्क लगाकर ही निकालना है। अगर कोई इस नियम का उल्लंघन करते हुए सार्वजनिक स्थान पर बिना मास के पाया जाता है तो उस पर 500 रुपए जुर्माना लगाया निश्चित किया गया है।

वाहन चालकों के लिए क्या है नियम

स्पष्ट तौर पर बताया गया है कि अगर कोई भी व्यक्ति सार्वजनिक वाहन का उपयोग करता है तो उसे मास्क लगाना अनिवार्य है। वहीं अगर कोई व्यक्ति अपने निजी चार पहिया वाहन से सफर कर रहा है तो ऐसे में मास्क की अनिवार्यता नहीं है। लेकिन इन्हें भी अपने साथ मास्क रखना चाहिए। क्योंकि वाहन से उतरने के बाद जैसे ही यह किसी पब्लिक प्लेस पर खड़े होते हैं उस समय मास्क आवश्यक है। छूट सिर्फ इतनी है कि वह वाहन चलाते समय मास्क खोल निकल वाहन चलाएं।

मोटरसाइकिल चालकों के लिए

मोटरसाइकिल चालकों के लिए मास्क लगाना अनिवार्य किया गया है। अगर वह हेलमेट भी लगाए हुए हैं उसके बाद भी मास्क अनिवार्य है। क्योंकि कई बार लोगों द्वारा तर्क दिया जाता है कि हेलमेट लगाने से फेस कवर हो जाएगा। लेकिन ऐसा नहीं है फेस कवर के साथ ही नाक और मुंह पूरी तरह से कवर करने के लिए मास्क अनिवार्य है। अगर आप इन दिनों दिल्ली जाने की तो मास्क जरूर पहने।

Next Story