Delhi

दिल्ली-NCR में फिर बाढ़ का खतरा! हथिनी कुंड बैराज से छोड़ा गया 2 लाख क्यूसेक पानी, HIGH ALERT जारी

दिल्ली-NCR में फिर बाढ़ का खतरा! हथिनी कुंड बैराज से छोड़ा गया 2 लाख क्यूसेक पानी, HIGH ALERT जारी
x
Delhi Flood Hathinikund Barrage Yamuna Water Level News: देश की राजधानी दिल्ली से बड़ी खबर सामने आ रही है।

Delhi Flood Hathinikund Barrage Yamuna Water Level News: देश की राजधानी दिल्ली से बड़ी खबर सामने आ रही है। हथिनीकुंड बैराज (Hathinikund Barrage) से और दो लाख क्‍यूसिक से अधिक पानी छोड़े जाने के कारण यमुना नदी में जल स्‍तर बढ जाने को देखते हुए दिल्‍ली सरकार हाई अलर्ट पर है।

बता दें की इस स्थिति को लेकर चिन्‍ता बढ़ गयी है और निवासियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए शीघ्र कदम उठाने की आवश्‍यकता है। दिल्‍ली की राजस्‍व मंत्री आतिशी ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि केन्‍द्रीय जल आयोग से प्राप्‍त ताजा जानकारी के अनुसार आशंका है कि यमुना नदी आज शाम खतरे का निशान पार कर लेगी।

उन्‍होंने जानकारी दी कि दिल्‍ली सरकार बाढ की आशंका वाले इलाकों से लोगों को तत्‍काल सुरक्षित स्‍थान पर ले जाने के लिए पूरी तरह तैयार है। उन्होंने कहा की राहत शिविरों का अच्‍छी तरह निरीक्षण किया गया है और बाढ से किसी प्रकार का नुकसान रोकने के लिए व्‍यापक तैयारियां कर ली गयी हैं।

Next Story