Delhi

डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया की मुश्किलें बढ़ी: अब मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्ज होगा, CBI ने ED को दस्तावेज सौंपा

Aaryan Puneet Dwivedi
21 Aug 2022 11:42 AM IST
डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया की मुश्किलें बढ़ी: अब मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्ज होगा, CBI ने ED को दस्तावेज सौंपा
x
दिल्ली में शराब घोटाले के मामले में डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं. उनके खिलाफ लुक आउट सर्कुलर जारी होने के बाद अब मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्ज किया जाएगा.

दिल्ली में शराब घोटाले के मामले में डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया (Delhi Deputy CM Manish Sisodia) की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं. उनके खिलाफ लुक आउट सर्कुलर जारी होने के बाद अब मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्ज किया जाएगा. सीबीआई ने इस मामले से जुड़े दस्तावेज ईडी को सौप दिए हैं.

दरअसल, CBI ने शराब घोटाले से सम्बंधित एफआईआर और अन्य दस्तावेज प्रवर्तन निदेशालय (ED) को सौंप दिए है. लिहाजा अब मनीष सिसोदिया के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग का भी केस दर्ज कराने की तैयारी की जा रही है.

जारी हुआ था लुक आउट नोटिस

इसके पहले सीबीआई ने दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया समेत 14 लोगों के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर जारी किया था. सीबीआई ने जिन 14 लोगों के FIR खिलाफ दर्ज किए हैं, उन्ही आरोपियों को लुक आउट सर्कुलर जारी किया गया है. हालांकि इसमें मुंबई की एंटरटेनमेंट इवेंट मैनेजमेंट कंपनी के सीईओ विजय नायर का नाम शामिल नहीं है.

वहीं डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर जारी होने के बाद उन्होंने कहा कि ये क्या नौटकी है? मैं दिल्ली में खुलेआम घूम रहा हूं, बताइए कहां आना है? इससे पहले सिसोदिया ने पीएम मोदी का गुजरात के मुख्यमंत्री रहने के दौरान एक बयान भी शेयर किया है, जिसमें वो सीबीआई की कार्रवाई पर सवाल उठा रहे हैं.

इतना ही नहीं, CBI के छापे के बाद डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने कहा कि मुझे आश्चर्य है कि जब सीबीआई रेड से कुछ नहीं मिला तो लुक आउट नोटिस जारी कर दिया. मोदी जी को रेड करवाने की बजाय महंगाई और बेरोजगारी पर सोचना चाहिए. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि सीबीआई की हकीकत मोदी जी की जुबानी सुनना चाहिए. मेरे घर से एक पैसा नहीं मिला, दफ्तर की फाइल लेकर गए हैं.

मनीष सिसोदिया ने शराब नीति पर कहा कि कोई घोटाला नहीं हुआ, सब बकवास है. सीबीआई जांच की जरूरत ही नहीं है. इसके साथ ही गिरफ्तारी के सवाल पर कहा कि बात घोटाले की नहीं है इसलिए गिरफ्तारी कर लेंगे, घोटाले की चिंता करते तो गुजरात की अवैध शराब की जांच होती. इनकी दिलचस्पी अरविन्द केजरीवाल को रोकने की है.

मनीष सिसोदिया के आवास पर रेड

बताते चलें की शराब घोटाले (Delhi Liquor Scame Case) में शुक्रवार सुबह से घमासान मचा हुआ है. सीबीआई ने दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के आवास पर रेड डाली. उनके साथ-साथ कई दूसरे सरकारी अधिकारियों के घर पर भी छापेमारी चली. ये दौर पूरे 14 घंटे तक चलता रहा.

इस रेड के दौरान CBI ने कई दस्तावेज जमा किए, बताया गया कि कुछ तो वो सीक्रट डॉक्यूमेंट्स थे जो किसी भी सरकारी अधिकारी के आवास पर नहीं होने चाहिए थे. जांच का दायरा आगे बढ़ा तो जांच एजेंसी ने सिसोदिया की गाड़ी तक की जांच कर डाली. जब 14 घंटे बाद ये रेड खत्म हुई, तो सीबीआई अपने साथ मनीष सिसोदिया का फोन ले गई, लैपटॉप भी जब्त कर लिया गया और उनके ईमेल डेटा को भी सिक्योर किया गया.

Aaryan Puneet Dwivedi

Aaryan Puneet Dwivedi

Aaryan Puneet Dwivedi is a senior editor and an experienced journalist who has been active in the news industry since 2013. He has extensive experience covering and editing news across multiple fields, including politics, national and international affairs, sports, technology, business, and social issues. He is a state-level accredited journalist recognized by the Madhya Pradesh government. Known for his in-depth understanding of news and current affairs, he focuses on delivering accurate, reliable, and reader-friendly information across all major news categories.

Next Story