Delhi

दिल्ली में शॉपिंग के लिए हैं ये बेस्ट बाजार

shopping tips
x
दिलवालों की दिल्ली भारत की राजधानी ही नहीं बल्कि उसका दिल भी है।

Delhi Shopping Tips: दिलवालों की दिल्ली भारत की राजधानी ही नहीं बल्कि उसका दिल भी है। हमेशा ख़बरों की सुर्ख़ियों में रहने वाली दिल्ली एक ऐतिहासिक शहर होने के साथ साथ अपने बाज़ारों के लिए भी बहुत मशहूर है। दिल्ली में खुलकर शॉपिंग नहीं की तो क्या किया. दिल्ली के बाज़ारों की सबसे ख़ास बात यह है की यह बहुत ही किफायती हैं, और अगर आप मोल-भाव (बार्गेनिंग) करने की कला में माहिर हैं तब तो और भी सोने पर सुहागा।

आइये हम आपको कुछ चुनिंदा और मोस्ट हैपेनिंग बाज़ारों की सैर करवाते हैं।

सबसे पहले चलते हैं चाँदनी चौक।

चाँदनी चौक


दिल्ली के हर पहलु को समझने के लिए इससे बेहतर शायद ही कोई जगह होगी। चांदनी चौक दिल्ली की सबसे बड़ी मार्किट है। इसके अंदर बहुत सारे अलग-अलग बाजार हैं, जैसे-मीना बाज़ार ,चावड़ी बाजार, किनारी बाजार, दरीबा कलां, साइकिल मार्किट व अन्य।

समय: ग्यारह बजे से शाम आठ बजे तक, रविवार बंद

खासियत: इलेक्ट्रॉनिक आइटम्स, एम्ब्रॉइडरी वाले हैंडबैग्स, रेशमी साड़ियाँ और सूखे मेवे

जगह: चाँदनी चौक , पुरानी दिल्ली।

यहाँ की पराठे वाली गली का तो कोई जवाब ही नहीं जहाँ बिना पॉकेट ढीली किए अनगिनत खाने के ऑप्शन्स मिल जाते हैं।

सरोजिनी मार्किट


कम बजट में मन लायक खरीदारी करने के लिए यह एक पसंदीदा बाजार है। यहाँ कपड़े ५०,१०० रुपये से शुरू होते हैं। वेस्टर्न और इंडियन कपड़ों का महासागर कहा जा सकता है सरोजिनी को और यही इसको ख़ास बनाता है।

Next Story