भगवान से नाराज हुआ भक्त, मंदिर में कर दिया हमला, पुलिस ने किया....

नई दिल्ली। भक्त भगवान से ही नाराज हो गया। नाराज भी इतना हुआ कि वह भगवान के घर यानि कि मंदिर में हमला कर दिया। जिसमंे भगवान के घर को काफी नुक्सान हुआ। भक्त ने यह हमला रात के समय किया। सुबह जब भगवान के प्रमुख सेवक मंदिर में पहुचे तो वहा का हाल देखकर दंग रह गये। आखिर यह हरकत किसकी है यह पता लगाने के लिए जब सेवादार ने सीसीटीव्ही को खंगालना शुरू किया तो सारा भेद खुल गया।

सीसीटीव्ही से हुआ खुलाशा

जानकारी के अनुसार वैष्णो माता मंदिर पंजाबी बाग के पश्चिमपुरी इलाके में स्थित है। मंदिर के पुजारी रंजीत पाठक ने बताया कि जब वह शनिवार को मंदिर पहुंचे तो वहां की हालत देखकर दंग रह गये। मंदिर मे चारों ओर पत्थर पडे थे। मंदिर को काफी नुक्सान पहुंचाया गया था। जब सीसीटीव्ही के माध्यम से जानकारी ली गई तो पता चला कि एक युवक ने पत्थरबाजी की है।

पुलिस के पास पहुंचा मामला

मंदिर के पुजारी रंजीत पाठक ने शनिवार सुबह करीब पौने नौ बजे पुलिस को फोन कर मंदिर में पथराव और मूर्ति तोड़े जाने की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस को पुजारी ने बताया कि सीसीटीव्ही में एक युवक ने रात के समय पत्थरबाजी की है। पुलिस को सीडी उपलब्ध करवाई गई। पुलिस आरोपी की तलाश करने लगी और कुछ ही देर में पता चल गया और पुलिस ने गिरफतार कर लिया।

खुल गया चैकाने वाला भेद

पुलिस की पकड़ में आये आरोपी विक्की ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। पुलिस के कारण पूछने पर बताया कि लॉकडाउन के बाद से उसका कम धंधा सब छिन गया। न तो उसके पास रहने के लिए घर है और न ही काम मिल रहा है।

ऐसे में आरेापी विक्की का कहना है कि यह सब भगवान का किया है। इसीलिए वह भगवान से नाराज होकर शुक्रवार देर रात साढ़े बारह बजे वारदात को अंजाम दिया। पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर मामले की छानबीन में जुटी है।

Next Story