Delhi

Shrikant Tyagi Arrested: अंतः पकड़ा गया गालीबाज श्रीकांत त्यागी, मेरठ में तीन अन्य साथी भी पकड़ाए

Shrikant Tyagi Arrested: अंतः पकड़ा गया गालीबाज श्रीकांत त्यागी, मेरठ में तीन अन्य साथी भी पकड़ाए
x
Shrikant Tyagi: आरोपी की पत्नी को हिरासत में लेकर पूछताछ करना पुलिस के काम आ गया।

Shrikant Tyagi News: महिला से बदसलूकी करने वाला आरोपी श्रीकांत त्यागी (Shrikant Tyagi) कई दिनों से फरार चल रहा था। लेकिन पुलिस की पकड़ से कहां बच सकता था। उसकी तलाश में लगी पुलिस की कई टीमों ने कार्रवाई करते हएु आरोपी श्रीकांत त्यागी को मेरठ (Meerut) से गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी के साथ उसके तीन आन्य साथियों को भी गिरफ्तार किया गया हैं। श्रीकांत त्यागी ने नोएडा (Noida) में महिला के साथ बदसलूकी की थी। पुलिस उसकी सरगर्मी से तलाश रही थी।

पत्नी से चल रही थी पूछताछ, आ गया फोन

जैसे-जैसे दिन बीतते जा रहे हैं पुलिस पर आरोपी को पकड़ने का दबाव भी बढ़ता जा रहा। सोसाइटी के लोग लगातार सोसाइटी संगठनों के बैठक पुलिस पर गिरफ्तारी का दबाव बना रहे थे। ऐसे में पुलिस वह सभी हथकंडे अपना रही हैं जिसके माध्यम से आरोपी तक पहुंचा जा सके।

आरोपी श्रीकांत (Shrikant Tyagi) को पकड़ने के लिए पुलिस ने एक बार फिर उसकी पत्नी को सुबह के 6 बजे उसके फ्लैट से पत्नी को हिरासत में लिया है। आरोपी की पत्नी से पुलिस पूछताछ कर रही थी। कहा जाता है कि इसी दौरान आरोपी श्रीकांत ने पत्नी को फोन किया था। पुलिस पत्नी से उसकी लोकेशन और बातचीत को लेकर पूछताछ करते हुए आरोपी तक पहुंचने मे कामयाब हो गई। आरोपी की पत्नी को लेजाकर पूछताछ करना पुलिस के काम आ गया। पुलिस का कहना है कि उसने इस मामले में 48 घंटे में आरोपी को गिरफ्तार किया है।

25 हजार रुपये का इनाम

नोएडा की एक सोसाइटी में एक महिला से अभद्रता करने के मामले में श्रीकांत त्यागी की गिरफ्तारी (Shrikant Tyagi Arrest) किया गया है। इसके फरार होने से पुलिस ने आरोपी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। वहीं इस मामले को सीएम योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) भी देख रहे थे। पुलिस से हर दिन का अपडेट लिया जा रहा था। ऐसे में बढ़ता दवाब देख पुलिस चाहकर भी कोई हीलाहवाली नहीं कर पाई और आरोपी पकड़ा गया।

करीबी भी थे निशाने पर, गिरा अवैध निर्माण

आरोपी को गिरफ्तार करने बेहद करीबी लोग भी पुलिस के निशाने पर थे। पुलिस उन्हे भी पूछताछ के लिए बुला सकती थी। इसके लिए पुलिस श्रीकांत के करीबियों की लिस्ट तैयारकर रही थी। वहीं आरोपी के फरार होने में एक ओर पुलिस उसकी तलाश कर रही थी साथ में जांच में सामने आये अवैध निर्माण पर भी बुल्डोजर चला। कालोनी में उसके द्वारा करवाऐ गये अवैध निर्माण का ढहा दिया गया था।

Sandeep Tiwari | रीवा रियासत

Sandeep Tiwari | रीवा रियासत

    Next Story