Delhi

Shrikant Tyagi News: जेल में रहेगा श्रीकांत त्यागी, जमानत याचिका खारिज, सोशल मीडिया ने किया कमाल

Shrikant Tyagi News: जेल में रहेगा श्रीकांत त्यागी, जमानत याचिका खारिज, सोशल मीडिया ने किया कमाल
x
Shrikant Tyagi Case: श्रीकांत त्यागी को 14 दिन न्यायिक हिरासत में ही बितानी पड़ेगी।

Shrikant Tyagi Latest News: महिला से बदसलूकी करने के मामले में पकड़ा गया आरोपी श्रीकांत त्यागी (Shrikant Tyagi) जेल में है। अदालत ने उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। श्रीकांत के वकील ने बुधवार को जमानत के लिए याचिका लगाई थी लेकिन न्यायालय ने याचिका खारिज कर दी है। अब श्रीकांत त्यागी को 14 दिन न्यायिक हिरासत में ही बितानी पड़ेगी।

नेतागिरी पड़ी भारी

इन दिनों सुर्खियां बटोर रहे श्रीकांत त्यागी (Shrikant Tyagi) को नेतागिरी भारी पड़ गई। कहा गया है कि एक न एक दिन पाप का घड़ा अवश्य भरता है। श्रीकांत त्यागी के साथ भी ऐसा ही हुआ। जिस कांप्लेक्स में रहते थे उसी कांप्लेक्स की रहने वाली एक महिला के साथ पेड़ लगाने को लेकर विवाद हो गया और उस समय श्रीकांत ने जो नेतागिरी दिखाई वह उन पर ही भारी पड़ गया।

याचिका हो गई खारिज

फरारी काट रहे श्रीकांत त्यागी को नोएडा पुलिस (Noida Police) ने मेरठ से गिरफ्तार कर नोएडा की अदालत (Court) में पेश किया जहां श्रीकांत के वकील सुशील भाटी ने जमानत के लिए याचिका दाखिल की। लेकिन न्यायालय ने सुनवाई के पश्चात जमानत याचिका खारिज कर दी।

सोशल मीडिया का कमाल

सोशल मीडिया (Social Media) का कमाल देखिए कि जब श्रीकांत त्यागी उक्त महिला को अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए धमका रहे थे, साथ ही महिला को धक्का दे दिया यह सब घटना लोगों लोग के मोबाइल में कैद हो रही थी। जिनके मोबाइल में नहीं था उनके पास भी श्रीकांत की यह करतूत सोशल मीडिया के माध्यम से पहुंच गया। चारों ओर थू थू होने लगी।

पुलिस प्रशासन पहले तो अपने पूर्व रवैया की तरह ढीला ढाला ही रहा। लेकिन जैसे ही यह मामला सोशल मीडिया के माध्यम से चारों ओर फैल गया, तो वहीं इसी इलाके संभ्रांत लोग लामबंद होकर विरोध करना शुरू कर दिया। साथ ही लोगों ने थाने में जाकर विरोध दर्ज करवाया और आरोपी के गिरफ्तारी की मांग की।

वहीं स्वयं महिला ने भी सोशल मीडिया के माध्यम से सीएम योगी से इस मामले में कुछ करने की अपील कर दी। मामला सीएम योगी आदित्यनाथ के संज्ञान पहुंच गया। वह हर दिन की अपडेट लेने लगे। अब आरोपी कैसे बच सकता था।

इन हालातों में कार्यवाही आगे बढ़ी और श्रीकांत की तलाश शुरू हो गई। अंततः पुलिस पर बढ़ता दबाव काम कर गया और आरोपी श्रीकांत त्यागी को पुलिस मेरठ से गिरफ्तार करने में सफल रही।

Sandeep Tiwari | रीवा रियासत

Sandeep Tiwari | रीवा रियासत

    Next Story