Delhi

DELHI FLOOD ALERT: दिल्ली में एक बार फिर भीषण बाढ़ का अलर्ट, क्या कल बंद रहेंगे स्कूल? जानें UPDATE

DELHI FLOOD ALERT: दिल्ली में एक बार फिर भीषण बाढ़ का अलर्ट, क्या कल बंद रहेंगे स्कूल? जानें UPDATE
x
Delhi Flood Alert, Yamuna Level, School Closing / Holiday News Update: देश भर में भारी बारिश के चलते आम जान जीवन बेपटरी सा हो गया है।

Delhi Flood Alert, Yamuna Level, School Closing / Holiday News Update: देश भर में भारी बारिश के चलते आम जान जीवन बेपटरी सा हो गया है। अब जब दिल्लीवासी पिछले सप्ताह की बाढ़ की स्थिति के बाद सामान्य स्थिति में लौटने की कगार पर थे, तो एक बार फिर देश की राजधानी में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। दिल्ली सरकार बाढ़ को लेकर हाई अलर्ट मोड पर है। सरकार बाढ़ से निपटने की व्यवस्था में जुट गई है।

बता दें की उत्तर पश्चिम भारत में मूसलाधार बारिश के बीच, दिल्ली में पहले से ही उफन रही यमुना में हरियाणा के हथिनीकुंड बैराज से अतिरिक्त पानी छोड़ा गया है। इससे यमुना खतरे के निशान के ऊपर बाह रही है।

Yamuna Water Level Update

जानकारी के अनुसार शनिवार को बैराज से दो लाख क्यूसेक से अधिक पानी यमुना में डिस्चार्ज किया गया। और रविवार की सुबह तक, यह खतरे के निशान को पार कर चुका था। दिल्ली की राजस्व मंत्री आतिशी ने चेतावनी दी कि अगर यमुना में जल स्तर 206.7 मीटर तक बढ़ गया तो यमुना खादर के बाढ़ क्षेत्रों में बाढ़ आने की संभावना है।सोमवार सुबह 8:00 बजे तक 206.54 मीटर पर पहुंच गया है। केंद्रीय जल आयोग (सीडब्ल्यूसी) की भविष्यवाणियों के अनुसार आज दोपहर के बाद यह स्तर 206.42 मीटर तक जा सकता है। जो की दिल्ली वासियो के लिए बुरी खबर हो सकती है। ऐसे राजधानी में फिर दे बाढ़ की स्थिति हो सकती है।

Delhi Weather Update

बता दें की राजधानी में रविवार कई जगह हल्‍की से मध्‍यम बारिश हुई। दिल्ली आज का अधिकतम तापमान 37 दशमलव पांच डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री अधिक था। वहीं न्‍यूनतम तापमान 28 दशमलव नौ डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्‍य से दो डिग्री अधिक है। आज दिल्‍ली और उसके आसपास के क्षेत्रों में बादल छाये रहेंगे और कई जगह हल्‍की बूंदा-बादी होने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है।

Delhi School Closing / Holiday On 25 July Update

दिल्ली में बाढ़ को अलर्ट जारी है क्योंकि यमुना नदी डेंजर जोन के ऊपर बह रही है। ऐसे में दिल्ली की केजरीवाल सरकार दिल्ली में प्रिवेंशन के तौर पर स्कूलों को बंद करने का आदेश दे सकती है। लेकिन अभी कोई भी ऑफिसियल अनाउंसमेंट नहीं की गई है।

Next Story