Delhi

RTO Challan Big Alert 2023: वाहन चालकों के लिए नया नियम, इन कारों को देखते ही सीज कर रही पुलिस, वाहन चालक तुरंत ध्यान दे

RTO Challan Big Alert 2023
x

RTO Challan Big Alert 2023

RTO Challan Big Alert 2023: आपने 4 पहिया वाहन खरीद कर रखा है तो आपको सावधान हो जाने की जरूरत है। दिल्ली सरकार पुराने वाहनों को कबाड़ करने की योजना पर काम कर रही है।

Delhi traffic Rules In Hindi 2023, RTO Challan Big Alert 2023: अगर आप दिल्ली में रहते हैं और आपने 4 पहिया वाहन खरीद कर रखा है तो आपको सावधान हो जाने की जरूरत है। साथ में आपको इस नए नियम के बारे में जानना भी जरूरी है। 1 अप्रैल से नया फाइनेंसियल ईयर शुरू हो रहा है। कई नियम बदले गए हैं। गाड़ी बेचने को लेकर तथा पुरानी कार सीज करने को लेकर नया नियम आ गया है।

क्या है नया नियम

बताया गया है कि पुरानी कार अगर दिल्ली की सड़कों पर मिल गई तो उसे तुरंत जप्त कर लिया जाएगा। दिल्ली सरकार पुराने वाहनों को कबाड़ करने की योजना पर काम कर रही है। इसके लिए विधिवत नियम बनाए गए हैं।

परिवहन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि 15 साल से अधिक पुराने वाहन कबाड़ कर दिए जाने चाहिए। इसके लिए संचालित स्क्रैप यार्ड में भेज दिया जाता है। कार देने पर नियमानुसार वाहन मालिक को एक निश्चित राशि का भुगतान भी किया जाता है। साथ ही नई कार खरीदने पर कुछ रियायतें दी जा रही है।

जब्त होंगे वाहन

परिवहन विभाग के अधिकारियों ने यह भी बताया है कि पुराने वाहन अगर सड़क पर चलते हुए पाए जाते हैं या फिर सार्वजनिक स्थानों पर पार्क किए हुए पाए गए तो उन्हें सीधे स्कैपिंग यार्ड भेज दिया जाएगा।

50 वाहन हुए जब्त

बताया गया है कि बुधवार को परिवहन विभाग के अधिकारियों ने दिल्ली में बड़ी कार्यवाही की है। बताया गया है कि 50 से अधिक वाहनों को सिविल लाइन इलाके से जप्त किया गया है। और इन वाहनों को स्क्रेपिंग यार्ड भेज दिया गया। समय परिवहन विभाग की परिवर्तन इकाई के 10 दल बनाए गए हैं। जो 10 साल पुराने डीजल तथा 15 वर्ष पुराने पेट्रोल वाहनों को पकड़कर स्क्रेपिंग यार्ड भेज रहा है।

पुराने वाहनों के लिए एक विकल्प

बताया गया है कि पुराने वाहनों के लिए सरकार ने एक विकल्प दिया है। अगर आप अपने पुराने वाहन दिल्ली की सड़कों पर दौड़ाना चाहते हैं तो आपको अपने वाहन को इलेक्ट्रिक में कन्वर्ट करवाना होगा। इसके बाद आप दिल्ली में अपने पुराने वाहन चला पाएंगे।

Next Story