Delhi

मनी लॉन्ड्रिंग केस: 6 महीने से जेल में बंद AAP सांसद संजय सिंह को जमानत, ED ने बेल का विरोध नहीं किया

AAP MP Sanjay Singh granted bail
x

ED ने संजय सिंह की जमानत का विरोध नहीं किया। 

मनी लॉन्ड्रिंग केस में पिछले 6 महीने से जेल में बंद आप सांसद संजय सिंह को सुप्रीम कोर्ट ने जमानत दे दी है। ED ने जमानत का विरोध नहीं किया।

नई दिल्ली। मनी लॉन्ड्रिंग केस में पिछले 6 महीने से जेल में बंद आप सांसद संजय सिंह को सुप्रीम कोर्ट ने जमानत दे दी है। ED ने जमानत का विरोध नहीं किया। संजय को पिछले साल 4 अक्टूबर को ED ने गिरफ्तार किया था।

सुप्रीमे कोर्ट ने सुनवाई के दौरान ED से पूछा कि क्या संजय सिंह को और ज्यादा दिन जेल में रखे जाने की जरूरत है। कोर्ट ने यह भी कहा कि हमें यह भी देखना होगा कि गवाहों के सामने उनके बयान हुए। 6 महीने तक वे जेल में रहें।

इस पर ED ने सुप्रीम कोर्ट से कहा कि हमें जमानत से कोई ऐतराज नहीं है। इसके बाद सुको ने संजय सिंह को जमानत देने का फैसला सुनाया। संजय सिंह के वकील ने बताया कि वे केस में अपने रोल से जुड़ा कोई बयान नहीं देंगे।

बता दें दिल्ली शराब नीति केस में पिछले साल जनवरी में ED ने आप नेता और राज्यसभा सदस्य संजय सिंह का भी नाम जोड़ा था। मई 2023 में संजय सिंह ने दावा किया था कि ED ने गलती से उनका नाम जोड़ दिया है। इस पर ED ने कहा कि हमारी चार्जशीट में संजय सिंह का नाम चार जगहों पर लिखा गया है। इनमें से तीन जगह नाम सही है, एक जगह टाइपिंग मिस्टेक हो गई थी।

संजय पर आरोप

ED ने अपनी चार्जशीट पर संजय सिंह पर 82 लाख रुपए का चंदा लेने का आरोप लगाया है। इसे लेकर 4 अक्टूबर को ED संजय सिंह के घर पहुंची थी। 10 घंटे की लंबी पूछताछ के बाद आप सांसद को ED ने गिरफ्तार किया था।

इधर, दिल्ली शराब नीति मामले में ED ने 2 मई को दूसरी सप्लीमेंट्री चार्जशीट जारी की। जिसमें आप सांसद राघव चड्ढा का भी नाम सामने आया है। हालांकि ED ने उन्हे आरोपी नहीं बनाया।

अरविंद गए, संजय आए

इसके पहले ED ने आप नेता एवं दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल की इसी मामले में गिरफ्तारी की है। 21 मार्च को अरविंद केजरीवाल को ED ने गिरफ्तार किया था। 2 अप्रैल को राउज एवेन्यू कोर्ट ने उन्हे 15 अप्रैल तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया। केजरीवाल तिहाड़ जेल की जेल नंबर 2 में कैद हैं। जबकि आप नेता संजय सिंह जेल नंबर 5 में कैद रहें। अरविंद के तिहाड़ पहुँचने के एक दिन बाद संजय को जमानत मिल गई।

Next Story