
- Home
- /
- मोदी सरकार बेरोजगारों...
मोदी सरकार बेरोजगारों को प्रति माह दे रही ₹3800 का बेरोजगारी भत्ता, जानिए सच्चाई

मोदी सरकार बेरोजगारों को प्रति माह दे रही ₹3800 का बेरोजगारी भत्ता, जानिए सच्चाई
सोशल मीडिया में एक खबर काफी हो रही है। जिसमे कहा जारहा है की केंद्र सरकार बेरोजगार लोगो को 3800 रूपए प्रति माह की बेरजगारी भत्ता प्रदान कर रही है। इसमें लोगो से उनकी निजी जानकारियां मांग रहे है। बता दें यह दावा पूरी तरह फर्जी है और इसके बहकावे में न आए। PIB Fact Check में यह दावा फर्जी पाया गया है। केंद्र सरकार ने ऐसी कोई घोषणा नहीं की है।
दावा:- एक मैसेज में दावा किया जा रहा है कि केंद्र सरकार बेरोजगारों को प्रति माह ₹3800 तक का बेरोजगारी भत्ता प्रदान कर रही है।#PIBFactCheck:- यह दावा फर्जी है। केंद्र सरकार ने ऐसी कोई घोषणा नहीं की है। pic.twitter.com/CwedA2UKRB
— PIB Fact Check (@PIBFactCheck) January 27, 2021
फेक और भ्रामक खबरों की यहां करें शिकायत
सरकार से जुड़ी कोई खबर सच है या फर्जी, यह जानने के लिए PIB Fact Check की मदद ली जा सकती है। कोई भी व्यक्ति PIB Fact Check को संदेहात्मक खबर का स्क्रीनशॉट, ट्वीट, फेसबुक पोस्ट या यूआरएल वॉट्सऐप नंबर 918799711259 पर भेज सकता है या फिर [email protected] पर मेल कर सकता है।




