Delhi

दिल्ली के नहर में मिला पुराना मिसाइल, मौके पर बुलाई गई NSG की टीम

दिल्ली के नहर में मिला पुराना मिसाइल, मौके पर बुलाई गई NSG की टीम
x
Delhi Missile / Mortar Cell News In Hindi: दिल्ली से बड़ी खबर सामने आई है। देश की राजधानी दिल्ली में एक पुराना मोर्टार सेल बरामद हुआ है।

Delhi Missile / Mortar Cell News In Hindi: दिल्ली से बड़ी खबर सामने आई है। देश की राजधानी दिल्ली में एक पुराना मोर्टार सेल बरामद हुआ है।

मीडिया रिपोर्ट्स से मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली पुलिस ने रविवार को रोहिणी सेक्टर में मुनक नहर से एक पुराना मोर्टार सेल बरामद किया है। बताया जा रहा है की मौके पर एनएसजी की टीम बुलाई गई है।

पुलिस उपायुक्त रवि कुमार सिंह ने जानकारी दी कि समयपुर बादली पुलिस थाना क्षेत्र के रोहिणी सेक्टर 28 में नहर से यह गोला बरामद हुआ है। उन्होंने कहा की यह एक पुराना और खोखला गोला लग रहा है लेकिन इसके निपटारे के लिए सभी सावधानियां बरती जा रही है।

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार शाम 5 बजे के लगभग एक शख्स नहर में नहा रहा था तभी उसके पैर से ये सेल टकराया। जिसके बाद इसकी सूचना पुलिस को इसकी सूचना दी गई।

बता दें की पुलिस ने इलाके की घेराबंदी की और उसे डिफ्यूज करने के लिए NSG को चिट्ठी लिखी है। NSG इस रॉकेट को डिस्पोज करेगी। बताया जा रहा है जो मोर्टार सेल बरामद हुआ है वो काफी पुराना है और जंग लगा हुआ है। दिल्ली पुलिस के अधिकारियों ने जानकारी दी कि इसे डिस्पोज करने में पूरी सावधानी बरती जाएगी।

Suyash Dubey | रीवा रियासत

Suyash Dubey | रीवा रियासत

News Content SEO Expert

Next Story