Delhi

महिलाओं को एक हजार देगी केजरीवाल सरकार: एमपी की तर्ज पर दिल्ली में भी महिला सम्मान योजना का ऐलान, सभी महिलाओं को हर माह मिलेंगे 1000 रुपए

महिलाओं को एक हजार देगी केजरीवाल सरकार: एमपी की तर्ज पर दिल्ली में भी महिला सम्मान योजना का ऐलान, सभी महिलाओं को हर माह मिलेंगे 1000 रुपए
x
मध्यप्रदेश सरकार की लाड़ली बहना योजना के तर्ज पर दिल्ली की केजरीवाल सरकार ने राज्य की महिलाओं को हर माह एक हजार रुपए देने की घोषणा की है।

मध्यप्रदेश सरकार की लाड़ली बहना योजना के तर्ज पर दिल्ली की केजरीवाल सरकार ने राज्य की महिलाओं को हर माह एक हजार रुपए देने की घोषणा की है। दिल्ली सरकार की वित्त मंत्री आतिशी मार्लेना ने बजट पेश करते हुए इस योजना का ऐलान किया है।

दिल्ली की महिला सम्मान योजना के तहत केजरीवाल सरकार दिल्ली में 18 साल से अधिक उम्र की हर महिला को एक हजार रुपए महीने देगी। इस योजना के लिए बजट में 2 हजार करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है।

बता दें मध्यप्रदेश में तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 2023 विधानसभा चुनाव के पहले राज्य की महिलाओं को लाड़ली बहना योजना के तहत प्रतिमाह एक हजार रुपए देना शुरू किया था। इसके बाद यह राशि बढ़ाकर 1250 रुपए प्रतिमाह कर दी गई। हाल ही में एक मार्च को मध्यप्रदेश की डॉ. मोहन यादव सरकार ने लाड़ली बहनों के खाते में 1250 रुपए ट्रान्सफर किए थे।

मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव 2023 में भाजपा की प्रचंड जीत के पीछे इसी लाड़ली बहना योजना को अहम माना जाता है। अब केजरीवाल सरकार ने भी लोकसभा चुनाव में महिला वोटरों को लुभाने के लिए दिल्ली में महिला सम्मान योजना का ऐलान किया है।

Next Story